{"_id":"64e3afa0738c10e48906f434","slug":"patients-crowd-in-chc-more-than-1200-patients-arrived-shamli-news-c-26-1-smrt1048-7722-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सीएचसी में उमड़ी मरीजों भीड़, 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सीएचसी में उमड़ी मरीजों भीड़, 1200 से ज्यादा मरीज पहुंचे
विज्ञापन
- पर्ची बनवाने से लेकर दवा लेने तक लाइन मे लगे रहे मरीज
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। छुट्टी के बाद खुली सीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। अन्य दिनों के मुकाबले करीब 400 मरीज ज्यादा रहे। ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, खांसी व नजला के रहे। मरीजों को लाइन में खड़े होकर इलाज कराना पड़ा।
रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को सीएचसी खुली। सुबह आठ बजे से ही मरीजों का अस्पताल में पहुंचना शुरू हो गया था। इसके बाद मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई। ओपीडी गैलरी में मरीजों की भीड़ होने के कारण उनके बीच से निकलना भी मुश्किल रहा। चिकित्सकों के कक्ष में अंदर से लेकर बाहर तक मरीजों की लाइन लगी रही। इसके अलावा दवा लेने के लिए और पर्ची बनवाने के लिए भी मरीजों को लाइन में लगना पड़ा।
सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रामनिवास ने बताया करीब 800 पर्ची नई बनी है जबकि लगभग 400 मरीज पुरानी पर्ची पर उपचार कराने आए। अन्य दिनों के मुकाबले 350-400 मरीज ज्यादा रहे। उन्होंने बताया करीब 250 मरीज हड्डी रोगों से संबंधित रहे। वायरल बुखार, नजला व खांसी के मरीज ज्यादा रहे। सभी मरीजों की चिकित्सकों ने जांच की और उन्हें दवा उपलब्ध कराई गई।