फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patients are increasing, doctors missing from the district hospital

Shamli News: बढ़ रहे मरीज, जिला अस्पताल से डॉक्टर गायब

Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 21 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Patients are increasing, doctors missing from the district hospital
शामली। दिवाली के बाद अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। डेंगू व मलेरिया बुखार के प्रकोप के बाद अब बुखार, निमोनिया, सांस और आंखों के मरीज बढ़ रहे हैं। मरीज बढ़ने के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में ज्यादातर चिकित्सक सुबह के समय से नहीं आ रहे। जिस कारण बीमारी से जूझ रहे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों ने चिकित्सकों की शिकायत विभागीय अधिकारियों से भी करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

बीमारी के मौसम में सरकारी व निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार के बाद अब निमोनिया, सांस, त्वचा और आंखों के रोगियों की संख्या बढ़ी है। सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह दस बजे तक भी डॉक्टर नहीं पहुंचे थे जबकि यहां मरीज सुबह नौ बजे से पहले ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं। देर से आने के बाद भी कुछ चिकित्सक दोपहर को दो बजे से पहले ही उठकर चले जाते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सुबह नौ बजे ओपीडी में कक्षों के बाहर मरीजों की लाइन लगी थी, लेकिन एक बाल रोग विशेषज्ञ को छोड़कर उस समय तक अन्य किसी कक्ष में चिकित्सक नहीं थे। दोपहर एक बजे केवल दो कक्ष में चिकित्सक मौजूद थे, जबकि अन्य सभी कक्षों में चिकित्सकों की कुर्सी खाली पड़ी थी। मरीज चिकित्सकों के आने का इंतजार ही कर रहे थे। अस्पताल में सर्जन डॉ. सुरेश सैनी, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कई स्वास्थ्य कर्मी गायब थे तो फिजियोथेरेपी कक्ष से भी कर्मचारी नदारद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अंजू जोधा ने बताया कि इस समय निमोनिया, सांस और आंखों के मरीज आ रहे हैं। उनका कहना है कि चिकित्सक समय से आ रहे हैं और वहां कोई भी चिकित्सक गायब नहीं था। यदि चिकित्सक गायब होंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
ओपीडी में पहुंचे 500 मरीज
सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीड़ी में 500 मरीज पहुंचे, जिनमें सांस के अलावा नेत्र रोग, बुखार और गले में खरास के मरीज अधिक रहे। चिकित्सक बचाव की सलाह मरीजों को दे रहे हैं।



एक्यूआई घटा
सोमवार को एक्यूआई 180 दर्ज किया गया है। एक्यूआई घटने के बावजूद भी सांस व आंखों के जलन के मरीज कम नहीं हो रहे है। जिला अस्पताल व सीएचसी शामली में रोजाना सांस के 100 मरीज तो आंखों में जलन के दो सौ के करीब मरीज पहुंचकर अपना उपचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed