फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Patel ideal follow

पटेल के आदर्श अपनाएं

Sun, 01 Nov 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली Updated Sun, 01 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Patel ideal follow
शामली। शिक्षण संस्थाओं में देश के प्रथम गृहमंत्री
विज्ञापन
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने गोष्ठियों में सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। कुछ स्कूलों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

बीएसएम स्कूल में पटेल की जयंती व आचार्य नरेंद्र देव का जन्मदिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने उनकी प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किए और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने 700 रियासतों का भारत में विलय किया। इसके लिए ही उन्हें लौह पुरुष की उपाधि दी गई। महान देशभक्त नरेन्द्र देव के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। उप प्रधानाचार्य विकास मोहन केडिया आदि थे।

मेपल्स एकेडमी में जयंती पर एकता का संदेश देने के लिए सहभोज का आयोजन किया गया। प्रबंधक मुकेश संगल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता व अखंडता का संदेश दिया है। चेयरमैन विपिन संगल व प्रधानाचार्य डा. उत्तम सिंह ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
 
महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रबंधक योगेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य प्रियंका मित्तल द्वारा सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया गया। खेलकूद में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रताप सदन की टीम प्रथम, महेंद्र सदन द्वितीय तथा जवाहर सदन की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबाल में रतन सदन प्रथम, जवाहर सदन द्वितीय तथा प्रताप सदन तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान राजीव तोमर, मुकेश कुमार, अजय कुमार, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे।

गांव शेखूपुरा कंडेला स्थित श्री कल्याण देव पब्लिक स्कूल में युवा शक्ति संगठन के तत्वावधान में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुज चौहान ने किया। मनीष जैन, राजवीर मुंडेट, अनिल कुमार, शिवकुमार, प्रमोद, राजेश, कटार सिंह आदि रहे।

लांसर्स पब्लिक स्कूल में पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए। प्रबंधक डा. नरेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य संगीता चौधरी ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उप प्रधानाचार्य बनिता खैवाल, लोकेंद्र राणा, अमित कुमार, सत्यपाल सिंह, योगेंद्र सिंह, चारु मित्तल, प्रिया तरार आदि मौजूद रहे।

रॉक गोल्ड स्कूल में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विशेष कार्यक्रम हुए। सबसे पहले सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा तीन से 11 तक के बच्चों समेत शिक्षकों ने भी भाग लिया। चेयरमैन सुनील गोयल व वाइस चेयरमैन शिखर गोयल ने सभी छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के जीवन परिचय से सीख लेने का संदेश दिया।
झिंझाना कसबे के एसडीएस कान्वेंट स्कूल और होली हेवन पब्लिक स्कूल में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया।

कैराना कस्बे के सैंट आरसी स्कूल, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, सरस्वती शिशु मंदिर में सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed