पासपोर्ट जांच में शामली पुलिस रही अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट संबंधी कागजातों की जांच करने में शामली पुलिस सबसे अव्वल है। वर्ष 2015 में पुलिस विभाग को पासपोर्ट की जांच के लिए 5257 आवेदन मिले। जिनका निर्धारित 21 दिनों में निस्तारण कर दिया गया।
वर्ष 2016 में अब तक विभाग को 1233 आवेदन मिले हैं। इनकी भी 21 दिनों के भीतर जांच पूरी कर ली गई। जिसके चलते शामली जिले में पुलिस विभाग के पास पासपोर्ट का कोई भी मामला पेंडिंग नहीं है। शत-प्रतिशत कार्य पूरा करने पर डीजीपी के आदेश पर पुलिस अधीक्षक ने दो पुलिसकर्मियों को रिवार्ड भी दिया है।
उधर, एडिशनल एसपी अनिल कुमार झा ने बताया कि पासपोर्ट का कोई आवेदन पेंडिंग नहीं है। इसके लिए कांस्टेबल कविंद्र कुमार और अरुण कुमार को पुलिस अधीक्षक की ओर से एक-एक हजार रुपये का रिवार्ड दिया गया है।
वर्ष 2015 का मामला
थाना - पासपोर्ट आवेदन
शामली कोतवाली 1115
आदर्श मंडी 280
थानाभवन 1207
बाबरी 204
कैराना 1145
कांधला 536
झिंझाना 601
गढ़ीपुख्ता 169
वर्ष 2016 का ममला
थाना पासपोर्ट आवेदन
शामली कोतवाली 214
आदर्श मंडी 50
थानाभवन 303
बाबरी 41
कैराना 264
कांधला 127
झिंझाना 196
गढ़ीपुख्ता 38