{"_id":"60a2b4748ebc3e24441fbb9b","slug":"passengers-reduced-in-trains-income-also-reduced-shamli-news-mrt538753757","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में सिमट गईं सवारियां, घट गई आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में सिमट गईं सवारियां, घट गई आय
विज्ञापन
शामली। कोरोना कर्फ्यू का ट्रेनों में अच्छा खासा असर पड़ा है। दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालित ट्रेनों में जहां पहले प्रतिदिन 3100 से अधिक यात्री सफर करते थे। वहां अब सिर्फ 250-300 सवारियों का आवागमन हो रहा है। जिस कारण रेलवे विभाग की आय भी घट गई है।
उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुुनील कुमार धीमान ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे लाइन पर 23 ट्रेनों का संचालन होता था। शामली से दिल्ली के लिए 12 ट्रेनों और शामली से सहारनपुर के लिए 11 ट्रेनों का संचालन हो रहा था। पिछले तीन साल पूर्व बीकानेर हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेेस ट्रेन का रूट बदलकर दूसरा कर दिया था। दो साल से उदयपुर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन, जनता एक्सप्रेस समेत 23 ट्रेनों का संचालन हो रहा था। जिसमें तीन साल पूर्व दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर चार और पांच हजार सवारियां प्रतिदिन सभी ट्रेनों में आती जाती थी। पिछले साल कोरोना के कारण लॉकडाउन रहने के बाद छह माह तक सभी ट्रेनों को संचालन बंद रहा।
छह माह के बाद सिर्फ उदयपुर-अजमेेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन को सिर्फ अनुमति दी गई। इस स्पेशल ट्रेन में लोकल पैसेंजर सवारियों का डिब्बा खत्म करने के बाद सभी डिब्बों में आरक्षण की सुविधा कर दी गई। फरवरी माह से उदयपुर-अजमेेर-हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन समेत चार ट्रेनें दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर संचालन होर हा है।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के वाणिज्य कर एवं यातायात विभाग के अफसरों के मुताबिक पिछले 17 दिनों से कोरोना कर्फ्यू लागू होने से ट्रेनों में सवारियों की संख्या घट गई है। सभी ट्रेनों में 250 से लेकर 300 सवारियों सभी ट्रेनों में चल रही है। कोरोना कर्फ्यू के चलते ट्रेनों संचालन प्रभावित हुआ है। चार ट्रेनों में एक ट्रेन में 16 डिब्बे और अन्य तीन ट्रेनों में आठ डिब्बों की ट्रेनों का संचालन हो रहा है। जिनमें 3100 सवारियों का औसत आता है। 3100 सवारियों के डिब्बों में सिर्फ 250-300 सवारियों का औसत है।
अप्रैल माह में चार ट्रेनों में सिर्फ 2600 सवारियों का आवागमन हुआ है। इसी प्रकार गर्मी के दिनों में ट्रेनों का सवारियों के आरक्षण से अच्छी खासी आय होती थी। कोरोना कर्फ्यू में आरक्षण की आय एक लाख रुपये प्रति दिन से घटकर कम हो गई है। कोरोना कर्फ्यू से पहले गर्मी के दिनों में सवारियों के आरक्षण से आय दो लाख रुपये से लेकर 2.50 लाख रुपये प्रतिदिन पहुंच जाती थी।
शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेनें
समय ट्रेनों के नंबर
सुबह 6.40 बजे 04470
सुबह 9 बजे 04430
दोपहर बाद 03 बजे 04402
उदयपुर से हरिद्वार जाने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन 09610
रविवार, मंगलवार, शुक्रवार को होता है संचालन