फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Passengers are facing trouble

यात्रियों को झेलनी पड़ रही मुसीबत

Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Passengers are facing trouble
यात्रियों को झेलनी पड़ रही मुसीबत
विज्ञापन

शामली। दूसरे राज्यों में यूपी रोडवेज के बसों के संचालन की अनुमति के बाद भी दिल्ली, उत्तराखंड के लिए बसों का संचालन अटक गया है। दिल्ली और उत्तराखंड में बसों को प्रवेश नहीं दिया जा रहा। बसों का संचालन केवल दूसरे राज्यों की सीमा तक ही हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शासन ने यूपी रोडवेेेेज की बसों का संचालन हरियाणा, दिल्ली, पंजाब सहित चार राज्यों में करने की अनुमति दी थी, लेकिन दिल्ली कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डा सिर्फ एक दिन के लिए दूसरे राज्यों की बसों के लिए खोला गया। इसके बाद से दिल्ली में उत्तर प्रदेश की बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। यूपी रोडवेज के सहारनपुर रीजन ने दिल्ली के लिए 100, हरियाणा के लिए 22, राजस्थान के लिए 14 बसों का संचालन शुरू किया गया था। दिल्ली में यूपी की रोडवेज बसों को प्रवेश की अनुमति नहीं दिए जाने से बसें दिल्ली में कश्मीरी गेट अंतरराज्यीय बस अड्डे पर न जाकर सिर्फ लोनी मोड़ से वापस बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर आ रही हैं। सवारियों को बसें बदलकर दिल्ली जाना पड़ रहा है। फिलहाल दिल्ली के लिए ट्रेनों का संचालन भी बंद होने से रोडवेज बसों से ज्यादातर व्यापारी, कर्मचारी व अन्य सवारियां जा रहे हैं। सवारियों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ रहा है और सफर में अधिक समय लग रहा है। शामली रोडवेज बस स्टैंड के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान ने बताया कि सहारनपुर, शामली से दिल्ली जाने वाली बसें लोनी मोड़ से सवारियों को उतारकर लौट रही हैं। इसके बाद दिल्ली के लोनी बार्डर से शामली, सहारनपुर की बसें लौट रही हैं। सहारनपुर रीजन के प्रभारी आरएम जगदीश सिंह ने बताया कि दिल्ली में कश्मीरी गेट अंतरराष्ट्रीय बस अड्डे तक दूसरे राज्यों से आने वाली रोडवेज की बसों को अंदर आने की अनुमति नहीं दी है। उत्तराखंड के हरिद्वार, देेहरादून, ऋषिकेश के लिए भी दूसरे प्रांतों की रोडवेज बसों को अनुमति नहीं है। सीमा से रोडवेज बसें लौट रही है।
विज्ञापन

हरियाणा, राजस्थान तक बसें जाने से बढ़ी आय
शामली: सहारनपुर रीजन से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान के लिए 134 यूपी रोडवेज की बसों के संचालन से चार- पांच लाख रुपये प्रतिदिन की आय में बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड राज्य का बॉडर्र खुल जाने से यूपी रोडवेज की आय में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। रोडवेज की आय कुछ दिन पहले तक 50-51 लाख रुपये प्रतिदिन थी, जो कि दूसरे प्रांतों में बसों के संचालन से 55-56 लाख रुपये प्रतिदिन तक हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed