{"_id":"5ce82e0abdec22070352bd58","slug":"pashimi-vikshom-sakriye-hone-par-badla-mausam-ka-mijaaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बदला मौसम का मिजाज
Fri, 24 May 2019 11:16 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Fri, 24 May 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से मौसम का मिजाज पिछले कई दिनों से बार-बार बदल रहा है। शुक्रवार की सुबह 11 बजे के बाद थोड़ी देर के लिए हलकी बूंदाबांदी हुई। दोपहर बारह बजे के बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। दिन भर कभी धूप और कभी बादल छाए रहे। मौसम में बदलाव आने से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार की सुबह दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से सुबह दस बजे के बाद बूंदाबांदी होने के आसार बन गए। सुबह 11 बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई। दोपहर बाद धूप निकलने से मौसम साफ हो गया। 24 घंटे में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मौसम गरम होना शुरू हो जाएगा। अगले सप्ताह मौसम गरम रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ शनिवार को समाप्त हो जाएगा।