{"_id":"60b13b2f8ebc3e34d94a9f45","slug":"parties-engaged-in-manipulations-for-the-election-of-president-of-jp-shamli-news-mrt5402896174","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिपं अध्यक्ष चुनाव के लिए जोड़तोड़ में लगे दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिपं अध्यक्ष चुनाव के लिए जोड़तोड़ में लगे दल
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के लिए राजनीतिक दल जोड़तोड़ में जुट गए हैं। सत्ताधारी भाजपा समेत विपक्षी दल अध्यक्ष की कुर्सी कब्जाने के लिए समीकरण भिड़ा रहे हैं। अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। जिले में अनुसूचित जाति की तीन ही महिलाएं सदस्य चुनी गईं हैं। इसलिए इन्हीं तीनों की पद पर दावेदारी बनती है।
जनपद में जिला पंचायत सदस्य के 19 पद हैं। इन पदों पर भाजपा के समर्थन से चार सदस्य जीते हैं जबकि रालोद और सपा जिलाध्यक्ष पांच-पांच समर्थित सदस्य जीतकर आने का दावा कर रहे हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है। भाजपा के समर्थन से जीती मधु गुर्जर तथा सपा समर्थित अंजलि और निर्दलीय जीतकर आई बबली अनुसूचित जाति से हैं।
भाजपा के पास केवल मधु गुर्जर ही अनुसूचित जाति की एकमात्र सदस्य हैं जबकि विपक्षी दल अंजलि और बबली को समर्थन दे सकते हैं। फिलहाल राजनीतिक दलों ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं और अभी तक अधिकारिक रूप से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन का कहना है कि एक-दो दिन में प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। उधर, सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी का कहना है कि सपा-रालोद मिलकर जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ेंगे। अभी जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हुई है। इसलिए अभी प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया जा सका है। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर का कहना है कि अभी जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है। पार्टी में इसे लेकर विचार-विमर्श चल रहा है।