{"_id":"65493871856991e7520b72d7","slug":"park-your-vehicle-at-your-own-risk-at-12-railway-stations-and-21-halts-shamli-news-c-26-1-sal1002-11609-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: 12 रेलवे स्टेशन, 21 हाल्टों पर अपने रिस्क पर खड़ा करे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: 12 रेलवे स्टेशन, 21 हाल्टों पर अपने रिस्क पर खड़ा करे वाहन
Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
शामली रेलवे स्टेशन पर लगा बोर्ड
शामली। दिल्ली- शामली, सहारनपुर रेलवे खंड में शाहदरा से लेकर सहारनपुर के बीच शामली समेत 12 रेलवे स्टेशनों और 21 हाल्टों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों के वाहनों की सुरक्षा रामभरोसे है। स्टेशनों पर बोर्ड लगा है कि अपने रिस्क पर वाहन खड़ा करें। अब हर महीनोें तीन से चार बाइक चोरी की घटनाएं हो रही है। अब यदि इन स्थानों पर वाहन पार्किंग ठेका की व्यवस्था हो जाए तो दिल्ली मंडल के रेलवे को अतिरिक्त आय भी होगी और वाहन चोरी से भी बच जाएंगे।
दिल्ली-शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 12 स्टेशन, 21 रेलवे हाल्ट हैं। लोनी से लेकर सहारनपुर तक किसी भी रेलवे स्टेशन, हाल्ट पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। पार्किंग नहीं होने के कारण लोग वाहनों को अपनी रिश्तेदारी या फिर हाल्ट, रेलवे स्टेशन पर अपने रिस्क पर खड़ा करने को मजबूर हो रहे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि शामली रेलवे स्टेशन पर वाहन पार्किंग व्यवस्था नहीं होने जीआरपी के जवानों को सवारियों के वाहनों की सुरक्षा करनी पड़ रही है। यात्रियों का कहना है कि दिल्ली जाते समय रेलवे स्टेशन पर बाइक को खड़ी करने के बाद ये नहीं पता होता कि बाइक मिल भी जाएगी या नहीं।
इन रेलवे स्टेशनों और रेलवे हाल्ट पर पार्किंग नहीं
शामली, कांधला, बागपत रोड, बड़ौत, कासिमपुर खेड़ी, खेकड़ा, हिंड, ननौता, रामपुर मनिहारान,टपरी, सहारनपुर का मनानी और सूजरा, बेहटा हाजीपुर, खडखड़ी, अहैडा, सुन्हैंडा, एलम, असारा, बावली समेत 21 हाल्ट।
विज्ञापन
अपने वाहन की स्वयं करें देखभाल
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने यात्रियों की बाइकों को चोरी होने से बचाने के लिए बोर्ड भी लगाया है। जिसमें लिखा गया है कि रेलवे स्टेशन पर वाहन स्वामी अपने वाहन की स्वयं देखभाल करें। हैरत की बात है कि रेलवे स्टेशन पर पार्किंग नहीं होने के कारण चालक नो पार्किंग में भी वाहनों को खड़ा करने को मजबूर है।
पुलिस का जवान बोला, अपने रिस्क पर खड़ी करना बाइक
खेड़ा मस्तान गांव निवासी विपिन कुमार अपनी माता नीलम को लेने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे थे। बताया कि वह बाइक को स्टेशन के बाहर प्रांगण में खड़ी कर जा रहा था। इसी बीच जवान पहुंचा और कहा कि अपने रिस्क पर ही यहां पर बाइक खड़ी करना, कभी भी चोरी हो सकती है।
हर बार होती है परेशानी
सिसौली निवासी शुभम ने बताया कि वह अपने परिवार की रुबी को लेने के लिए शामली रेलवे स्टेशन पर आए थे। पार्किंग की जगह नहीं होने के कारण स्टेशन के सामने ही बाइक को खड़ी किया। मगर चोरी का डर सता रहा था।
रेलवे रोड पर वाहनों को खड़ा करने को मजबूर लोग
शामली निवासी प्रदीप कौशिक का कहना है कि रेलवे स्टेशन पर पार्किंग नहीं होने के कारण यात्री दुपहिया वाहनों को रेलवे रोड पर खड़ा करने को मजबूर है। जिसके कारण हर समय वाहन चोरी होने का खतरा बना रहता है।
दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग के स्टेशनों और हाल्टो पर वाहन पार्किंग की सुविधा नहीं है। सभी स्थानों पर पार्किंग का ठेका छुड़वाने का प्रयास किया जाएगा। ठेका छोड़ने के लिए प्रयास शुरू कर दिया है।
- राजकुमार सिंह, वाणिज्य कर निरीक्षक
पार्किंग नहीं होने से बाइक हो रही चोरी
आदर्श मंडी थाने पर गांव टिटौली निवासी आस मोहम्मद अपने साले इसरार निवासी कस्बा बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर के साथ उसकी बाइक पर 27 अक्तूबर को रेलवे स्टेशन शामली पर टिकट बुक कराने आए थे। उन्होंने बाइक को रेलवे स्टेशन परिसर में सीढि़यों के पास खड़ा किया था। जब वे टिकट बुक कराकर वापस पहुंचे तो उनकी बाइक नहीं मिली। इसके अलावा पांच दिन पूर्व ही यहां पर बाइक चोरी का मामला सामने आया था।