फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Pandit made rounds, cleric got married

पंडित ने कराए फेरे, मौलवी ने कराया निकाह

Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Pandit made rounds, cleric got married
शामली में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अर्न्तगत आयोजित कार्यक्रम में फेरे लेते नव दपंती। - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले भर में शहनाइयां गूंजीं, ढोल बजे और एक छत के नीचे पंडित ने दूल्हा, दुल्हन के फेरे और मौलवियों ने निकाह कराया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले भर में 342 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहर के संगम धर्मशाला में समाज कल्याण विभाग की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रम के तहत पंडित ने 36 दूल्हे- दुल्हन को विधि विधान से फेरे कराए। बरातघर की छत पर मौलवी द्वारा 20 दूसरे समुदाय के दूल्हा दुल्हनों का निकाह कराए गए। कुल 56 जोड़ों में शामली ब्लाक के 43, शामली नगर पालिका परिषद से 12, बनत नगर पंचायत से एक जोड़ा शामिल है। शादी विवाह में बारतियों- घरातियो को भोज आयोजित किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि जिले भर में 342 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे हैं। परिणय सूत्र में पिछड़ा वर्ग के 128, अल्पसंख्यक वर्ग के 125, अनुसूचित जाति के 83, सामान्य वर्ग के छह जोडे़ शामिल हैं। उन्होंने बताया कि परिणय सूत्र में बंधे जोड़ों को 35 हजार रुपये नकद, दस हजार रूपये का सामान परात, बर्तन संदूक, ड्रम, 51 बर्तनों का सेंट, पायल जैसे आभूषण भेंट किए गए है। 35 हजार रुपये की धनराशि सभी ब्लाको निकायो को उनके खाते गत नवंबर को हस्तांतरित कर दी गई थी। मौके पर डीएम अखिलेश कुमार सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, डीएसओ ओम हरि उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, जिला अर्थ सांख्यिाकि अधिकारी लक्ष्मी देवी, बीडीओ प्रवीण कुमार एडीओ विजेंद्र सिंह,एडीओ समाज कल्याण विभाग अजय कुमार, ब्लाक प्रमुख के पति जयदेव मलिक, भैसवाल के प्रधान नवीन कुमार, राजेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed