फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Panchayats still have Rs 5.23 crore remaining in their accounts.

Shamli News: पंचायतों के खातों में अब भी 5.23 करोड़ रुपये शेष

Tue, 26 May 2026 01:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Panchayats still have Rs 5.23 crore remaining in their accounts.
शामली। जिले की 230 ग्राम पंचायतों के प्रधानों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त होने के साथ ही प्रधानों का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। ग्राम पंचायतों के खातों में अब भी 5.23 करोड़ रुपये की धनराशि शेष है, जबकि एक करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य अधूरे पड़े हैं।
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों को हर वर्ष करीब 30 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए प्राप्त होते हैं। पिछले पांच वर्षों में लगभग 150 करोड़ रुपये की धनराशि गांवों में सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण, हैंडपंप रिबोर और अन्य विकास कार्यों पर खर्च की गई। डीपीआरओ संदीप अग्रवाल ने बताया कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मंगलवार को समाप्त हो रहा है। अब शासन से आए निर्देशों के अनुसार चुनाव होने तक वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ा दिया गया है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष बॉबी कुमार ने शासन के इस निर्देशोंे का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधान गांव की अहम कड़ी होता है। उसे गांव की तमाम जानकारियां होती है।
विज्ञापन

अब कार्यकाल बढ़ने के बाद सभी रुके हुए विकास कार्य पूरे होने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed