{"_id":"6075e86c8ebc3e59067dc381","slug":"panchayat-elections-to-be-held-under-the-supervision-of-crpf-and-pac-shamli-news-mrt534366721","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ और पीएसी की देखरेख में होगा पंचायत चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ और पीएसी की देखरेख में होगा पंचायत चुनाव
विज्ञापन
शामली। जिले मेंपंचायत चुनाव सीआरपीएफ और पीएसी की देखरेख में होगा। दूसरे चरण के मतदान के बाद सीआरपीएफ और पीएसी समेत तमाम पुलिस फोर्स जिला मुख्यालय पर पहुंच जाएगा। तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के मतदान में डेढ़ सेक्शन पीएसी और एक कंपनी सीआरपीएफ तैनात रहेगी।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिले के तीसरे चरण में 26 अप्रैल को होने वाले पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण मतदान कराने के मकसद से डेढ़ सेक्शन पीएसी, एक कंपनी सीआरपीएफ , दो हजार होमगार्ड, 2500 पुलिस बल को मांगा गया है। उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को दूसरे चरण का पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद जिला मुख्यालय पर फोर्स पहुंच जाएगा। जिला मुख्यालय पर पीएसी और सीआरपीएफ एवं पुलिस फोर्स के आने बाद चुनाव में लगाया जाएगा। चुनाव में ड्रोन का प्रयोग किया जाएगा।