{"_id":"683df0e6abb4e7ecc403bb86","slug":"panchayat-assistants-submitted-a-memorandum-regarding-their-demands-shamli-news-c-26-1-sal1002-143132-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पंचायत सहायकों ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन में खंड़ विकास अधिकारी को ज्ञापन देते सहायक पंचायत कर्मी । संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। विकासखंड थानाभवन में कार्यरत पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत विकासखंड के सरकारी विभागीय कार्यों, ग्रामीण सर्वे को समय पर करने हेतु उचित मोबाइल फोन, टैबलेट दिलाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए समस्याओं के समाधान की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पंचायत सहायकों के पास जो मोबाइल फोन है, उसमें पहले से ही विभाग से संबंधित 20 से ज्यादा एप चल रहे हैं और अब पंचायत घर के कंप्यूटर में पंचायत गेटवे को स्कैन करने के लिए भी मोबाइल फोन की आवश्यकता होगी। कर्मचारियों को एसबीएम रेट्रोफिटिंग, फैमिली आईडी, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी व मनरेगा की ऑनलाइन उपस्थिति का कार्य घर-घर व कार्य क्षेत्र में जाकर करना है जिसके चलते सहायकों के मोबाइल फोन हैंग हो जा रहे हैं।
जिससे विभाग द्वारा दिए गए कार्य समय पर पूर्ण नहीं हो पा रहे हैं, जिसका मुख्य कारण सहायकों के पास उचित मोबाइल फोन का उपलब्ध न होना बना हुआ है। कर्मचारियों ने बताया कि आज के समय में जहां एक मनरेगा मजदूर को भी एक दिन कि मजदूरी 252 रुपये प्रतिदिन दी जाती है वहीं पर एक पंचायत सहायक 200 रुपये के अल्प मानदेय पर कार्य कर रहा है। पंचायत सहायक कर्मचारियों ने खंड विकास अधिकारी को मांग पत्र सौंपते हुए मांग की कि उन्हें पंचायत सहायकों की समस्या को ध्यान में रखते हुए सहायकों को फील्ड में जाकर ऑनलाइन सर्वे व कार्य करने हेतु उचित मोबाइल फोनए टैबलेट उपलब्ध कराया जाए, जिससे पंचायत सहायक विभाग द्वारा दिए गए कार्य को समय पर पूरा कर सके।