{"_id":"6123d8fb8ebc3ebde1367d74","slug":"pamphlets-were-pasted-for-the-promotion-of-witness-protection-cell-shamli-news-mrt5530398141","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रचार के लिए पर्चे चस्पा किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रचार के लिए पर्चे चस्पा किए
विज्ञापन
कैराना कोतवाली में चस्पा साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ का पोस्टर
- फोटो : SHAMLI
साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रचार के लिए पर्चे चस्पा किए
शामली, कैराना। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गंभीर मुकदमों के गवाहों को सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। कोतवाली में साक्षी प्रकोष्ठ के प्रचार प्रसार के लिए पर्चे चस्पा किए गए हैं।
लूट, हत्या, जानलेवा हमले, दुष्कर्म जैसे आपराधिक मुकदमों के गवाहों की सुरक्षा के लिए शासन के निर्देश पर साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाया गया हैं। न्यायालयों में तारीख पर पहुंचने वाले गवाहों के साथ कोई अनहोनी न हो, इसे लेकर पुलिस महकमा गंभीर है। शामली जिले में शासन के निर्देश पर साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ बनाया गया है। जनपद स्तर पर जिला जज शामली की अध्यक्षता में साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ का गठन किया गया। जिसमें जिला अधिकारी सदस्य, सदस्य सचिव व पुलिस अधीक्षक सदस्य नामित किए गए हैं।
वहीं साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के प्रचार प्रसार के लिए सोमवार को कैराना कोतवाली में पुलिस द्वारा पर्चे चस्पा किए गए हैं। जिसमें उच्चाधिकारियों निर्देश दिए गए कि हैं कोर्ट में विचाराधीन केस की मजबूत पैरवी करें। गंभीर मुकदमों में साक्षी या गवाहों को आरोपी या उससे जुड़े किसी व्यक्ति भी से किसी प्रकार की धमकी आदि दी जा रही हैं या उनसे खतरा हैं, तो वह साक्षी सुरक्षा प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारियों पुलिस क्षेत्राधिकारी से उनके सीयूजी नंबरों पर सुरक्षा के लिए सूचना देकर तत्काल आवेदन कर सुरक्षा ले सकते हैं।