{"_id":"592481304f1c1be45b535bd1","slug":"palpation-in-marriage-grant-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी अनुदान योजना में घपलेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी अनुदान योजना में घपलेबाजी
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। जिला पंचायत की बैठक में मंगलवार को शादी अनुदान और अंत्योदय योजना में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए। इन मामलों की जांच कराए जाने की मांग उठाई गई। बैठक में कई अधिकारी गैर हाजिर रहे, सदस्यों ने ऐसे अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्णय लिया।
कलक्ट्रेट में जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बीएसए, सीएमओ, पूर्वी यमुनानहर खंड के अधिशासी अभियंता समेत कई अधिकारी गैर हाजिर रहे।
ऐसे सभी अधिकारियों से जवाब मांगने के साथ ही एक दिन का वेतन काटने की मांग की गई। जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू ने कहा कि शादी अनुदान योजना में ऐसे लोगों को लाभ दिया गया, जो पहले से शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने समाज कल्याण अधिकारी अश्वनी कुमार से पूछा कि वर्ष 2016-17 में शादी अनुदान के नाम पर शासन से कितनी धनराशि प्राप्त हुई और कितने चयनित लाभार्थियों को इस लाभ दिया गया। समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि बीडीओ द्वारा लाभार्थियों की सूची चयन के बाद भेजी जाती है, अगर इसमें गड़बड़ी पाई गई तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्कूलों में अवैध कब्जे, 10 बच्चों पर चार शिक्षक तैनात
जिला पंचायत सदस्य मनीष कुमार चौहान ने खेड़ा कुर्तान राजकीय इंटर कॉलेज की भूमि पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कॉलेज की चारदीवारी कराए जाने की मांग की। कहा कि शिक्षा विभाग के अधिकारी कहें तो खेल मैदान के तीन बीघा भूमि का प्रस्ताव कराया जा सकता है।
बैठक में जिला पंचायत सदस्य अनिल टीनू, शेेेर सिंह राणा ने कहा कि जिले में दस बच्चों पर चार-चार शिक्षक विद्यालयों में तैनात हैं। बीएसए अपनी ड्यूटी का सही प्रकार से निर्वाह नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में उनसे जवाब मांगा जाना चाहिए।
सरकारी कर्मचारी को दिया जा रहा लाभ
जिला पंचायत सदस्य शेर सिह राणा ने कहा कि एक गरीब दलित महिला का अंत्योदय योजना में राशन कार्ड काट दिया गया। उसका कसूर यह था कि महिला को पेंशन मिल रही थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी करने वाले का अंत्योदय कार्ड बनाकर लाभान्वित कर दिया गया। महिला सरकारी नौकरी पाने वाले से बेहद गरीब है, उस महिला का ग्राम समाज की खुली बैठक में अंत्योदय राशन कार्ड बनाना चाहिए।
महिला अस्पताल और बिजली समस्या पर चर्चा
जलालाबाद में दस बीघा भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। अनिल चौहान ने कहा कि कैैैैराना में सीओ कार्यालय जिला पंचायत के महिला अस्पताल में चल रहा है, जिसके कारण महिला अस्पताल को बंद कर दिया गया है।
अनिल टीनू ने कहा कि लालूखेड़ी बिजलीघर से जिले की कई बिजलीघर संचालित हैं। शामली जिला बनने के बाद यहां 400 केवी का बिजलीघर प्रस्तावित है। इस बिजलीघर के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए।
जिला पंचायत की बैठक में ये रहे मौजूद
जिला पंचायत की बैठक में विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला विकास अधिकारी बलराम कुमार, परियोजना अधिकारी बलिराम वर्मा, जिला पंचायत सदस्य मनीष चौहान, शेर सिंह राणा, अनिल टीनू, मास्टर जाहिद, मोहसिन खां, डॉक्टर सुधीर कुमार, गुलशन, अनिल चौहान, बिलकिस के पति वाजिद अली समेत जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अपर मुख्य अधिकारी सुभाष मिश्रा ने बताया कि जिला पंचायत की अगली बैठक 25 मई को होगी।