फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Palki Yatra taken out on Shri Krishna Sixth Festival

श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर निकली पालकी यात्रा

Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Palki Yatra taken out on Shri Krishna Sixth Festival
श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर निकाली पालकी यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/गढ़ीपुख्ता। जिले में भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पूजा अर्चना और प्रसाद का वितरण किया गया। उधर, कुटी वाला मंदिर से लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम शामली पर भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह नौ बजे मंदिर समिति के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने विधिवत हवन पूजन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान श्री कृष्ण की स्तुति की गई और श्रद्धालुओं ने पलना झूलाया। इसके बाद भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद में कढ़ी चावल, दाल चावल, खीर और मालपुए परोसे गए। यहां जोगेंद्र पाल सेठी, रमेश धीमान, शरद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, शिवम गिरी, गुरु शरण रुहेला, वंश नामदेव, मनोज मित्तल, आदि मौजूद रहे। शहर के नेहरू मार्किट में श्री कृष्ण छठी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान अन्नकूट भोजन प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन

उधर, श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा ट्रस्ट द्वारा श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर गांधी चौक स्थित श्री कृष्ण शिव कुटी मंदिर से पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा शहर के मुख्य मार्ग शिव चौक, भिक्की मोड़, बड़ी आल, गुजरातियान, अजुध्या चौक, बड़ा बाजार आदि से धूमधाम से निकाली गई। अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट ने हनुमान रोड पर लड्डू गोपाल की पालकी यात्रा का फूलों से की वर्षा कर स्वागत किया। यहां अध्यक्ष नीरज संगल, सचिव रोबिन गर्ग, कोषाध्यक्ष सुधीर मित्तल, प्रवीण गोयल, संगीत गोयल, प्रवीण गोयल, हैप्पी, अमित गोयल, सुशील संगल, अजय गोयल, मदन मोहन सिंघल, मुकेश बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा गढ़ीपुख़्ता में शिव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण छठी महोत्सव पर कलश यात्रा निकाली गई। इससे पूर्व पुजारी अभिषेक शर्मा ने द्वारा विधि विधान से पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाया और महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का कस्बे के विभिन्न स्थानों पर फूलों से भव्य स्वागत किया गया। कलश यात्रा अग्रवाल धर्मशाला से शुरू होकर शिवपुरी, चौधरान, जैनपुरी, सुभाषपुरी, महावीर चौक, बड़ा बाजार होते हुए वापस मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। अग्रवाल धर्मशाला में भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंकज कौशिक, टेक चंद मित्तल, नीरज जैन, प्रदीप संगल, मोहित मित्तल, अमित संगल, नरेश गिरी, विजयपाल चौधरी, सचिन गर्ग, शुभम संगल, नरोत्तम गर्ग, शिवकुमार मित्तल, रामपाल गिरी, रामपाल, महिपाल, मुकेश गोयल, दीपक गोयल, नरेश गोयल, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed