{"_id":"68d2f590e8d9d5caf30f0738","slug":"paddy-procurement-will-start-from-1st-and-the-price-will-be-rs-2369-per-quintal-shamli-news-c-26-1-aur1003-150235-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक से शुरू होगी धान की खरीद 2369 प्रति क्विंटल होगा मूल्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक से शुरू होगी धान की खरीद 2369 प्रति क्विंटल होगा मूल्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में धान की खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने जा रही है। केंद्रों पर 31 जनवरी 2026 तक बिक्री चलेगी। इस बार सामान्य धान का मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल रहेगा। विभागीय अधिकारी अपील कर रहे हैं कि सभी किसान पंजीकरण जरूर करा लें।
जिला विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि धान खरीद एक अक्तूबर से शुरू होगी, जिसके लिए किसानों को खाद्य विभाग के ई-उपार्जन पोर्टल www.fcs.up.gov.in पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीकरण का लिंक सक्रिय हो चुका है। किसान पंजीकरण के समय अपने आधार में दर्ज मोबाइल नंबर भी अंकित कराना अनिवार्य है, जिससे एसएमएस द्वारा प्रेषित ओटीपी नंबर को भरकर पंजीकरण प्रक्रिया को पूर्ण कर सकें। कृषक बंधुओं से अनुरोध किया कि आधार कार्ड में दर्ज मोबाइल नंबर को अपडेट कराएं।
किसान पंजीयन प्रपत्र में परिवार के किसी सदस्य जैसे माता-पिता, पति-पत्न, पुत्र-पुत्री आदि को भी नॉमिनी बनाया जा सकता है। इसके लिए नामित सदस्य का विवरण एवं आधार नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य है। धान विक्रय के 48 घंटे के भीतर पीएफएमएस के माध्यम से कृषकों के आधार लिंक बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।