{"_id":"66a5590658046ebe140ad867","slug":"pac-constable-raped-a-woman-after-entering-her-house-report-filed-shamli-news-c-26-1-sal1002-125314-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: घर में घुसकर पीएसी के सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: घर में घुसकर पीएसी के सिपाही ने महिला से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
Sun, 28 Jul 2024 02:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 28 Jul 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद (शामली)। कस्बे के एक मोहल्ले में पीएसी में तैनात सिपाही ने रात को घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। महिला के पति ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी मौके से भागने में कामयाब हो गया। आरोपी का मोबाइल फोन वहीं छूट गया। महिला के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी मेरठ में तैनात है और वह दो दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया था।
जलालाबाद कस्बे के एक मोहल्ला निवासी ने शनिवार को थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाले पीएसी के सिपाही पिंटू ने रात को घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित का कहना है कि उसने रात में आरोपी को मौके पर पकड़ लिया था। लेकिन वह उससे छूटकर भाग गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन उसके घर पर ही छूट गया। उसकी पत्नी अचेत अवस्था में मिली। पीड़ित ने अपनी पत्नी का मेडिकल कराकर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी सिपाही के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
बताया गया हे कि आरोपी पीएसी का सिपाही दो दिन पूर्व छुट्टी पर घर आया था। उसे एक वर्ष पूर्व ही पीएसी में तैनाती मिली है। उसकी तैनाती वर्तमान में 44वीं वाहिनी मेरठ में चल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।