{"_id":"5e0a47208ebc3e87c20e5c9d","slug":"pac-camp-and-firing-range-banme-process-reached-final-stage-shamli-news-mrt461313610","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के बैनामे की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज के बैनामे की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंची
विज्ञापन
कैराना। उंचागांव में पीएसी कैंप और रसुलपुर गुज्जर में फायरिंग रेंज की जमीन खरीदने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दोनों स्थानों पर कुल 31.7262 हेक्टेयर जमीन करीब पौने 34 करोड़ रुपये में खरीदी जा रही है। शामली स्टांप कार्यालय पर सारी जमीन के कुल सात बैनामे की ड्राफ्टिंग पूरी होने के बाद जांच भी पूरी हो गई है। डीएम ने बताया कि संभवत: दो या तीन दिन में किसानों के खातों में धनराशि पहुंच जाएगी। यानी नए साल में किसानों को ये तोहफा मिलेगा।
तहसीलदार रनबीर सिंह ने बताया कि उंचागांव में पीएसी कैंप तथा रसुलपुर गुज्जर में फायरिंग रेंज की जमीन करीब पौने 34 करोड़ रुपये में खरीदी जा रही है। जिसमें से 28 करोड़ रुपये उंचागांव के किसानों, पौने छह करोड़ रुपये रसुलपुर गुज्जर गाव के किसानों के खातों में ऑनलाइन या चैक द्वारा भेजे जाएंगे। सभी विक्रेता किसानों के बैंक खातों की पुष्टि करने के साथ ही कस्बे के केनरा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधकों को कहा गया है कि अगर किसी किसान का खाता बंद है तो उसे सक्रिय कर दिया जाए, ताकि धनराशि उनके खाते में पहुंच सके। एआईजी स्टांप मेवालाल पटेल के अनुसार पीएसी छठी वाहिनी के कमांडेंट के नाम पर होने वाले सभी सात रजिस्ट्ररी बैनामे की ड्राफ्टिंग के साथ रविवार को पुन: जांच भी प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। रजिस्ट्ररी बैनामा प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। मंगलवार को सभी विक्रेता किसानों को तहसील सभाकक्ष में बुला कर संयुक्त बैनामे पर हस्ताक्षर कराए जा सकते हैं।
कोट
जमीनों के बैनामों की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। किसानों के बैंक खाते आदि की जांच हो चुकी है। बैनामे लिखे जा रहे हैं। उम्मीद है कि दो या तीन दिन में किसानों के खातों में उनकी जमीनों की रकम पहुंच जाएगी। - अखिलेश सिंह जिलाधिकारी