फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   paak seema par karyavaahi se utsuk rahe log

पाक सीमा पर चल रही भारतीय कार्रवाई जानने को उत्सुक रहे लोग

Wed, 27 Feb 2019 11:16 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 27 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
paak seema par karyavaahi se utsuk rahe log
file - फोटो : amarujala
पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए भारतीय सैनिकों द्वारा पाकिस्तान सीमा पर चल रही कार्रवाई को जानने के लिए लोग उत्सुक रहे। दिनभर लोग टीवी पर चिपके रहे और मोबाइल पर भी जानकारी अपडेट करते रहे। घरों से लेकर बाजार में दुकानों, प्रतिष्ठानों के साथ हर नुक्कड़ और चौराहों पर हर तरफ एक ही चर्चा रही कि सीमा पर हो रही कार्रवाई की चर्चा में मशगूल दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायु सेना के जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर जिस तरह से आतंकी ठिकानों पर बमबारी कर नेस्तनाबूद किया है, उससे पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों का गम कुछ कम हुआ है। भारतीय सैनिकों की इस कार्रवाई की मंगलवार को हर तरफ सराहना की गई और लोगों में जोश और जुनून का माहौल बना रहा। हर नागरिक भारतीय सेना के साथ खड़ा नजर आया। लोगों ने सैनिकों की बहादुरी पर खुद को गौरवान्वित महसूस किया। लोगों में हर तरफ वंदेमातरम, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगते रहे। बुुधवार को भी पाकिस्तान सीमा पर भारतीय कार्रवाई जारी रहने से लोगों में इस बात को लेकर उत्सुकता बनी रही। दिनभर दुकान हो या घर, प्रतिष्ठान हो या चौराहा, पुरुष हो, महिलाएं हो या बच्चे सबकी जुबान पर सिर्फ एक ही जिज्ञासा रही कि पाकिस्तान सीमा पर भारतीय जवान क्या कार्रवाई कर रहे होंगे। पाकिस्तान को कितना नुकसान पहुंचा है आदि सवाल लोगों के दिमाग में उमड़ते घुमड़ते रहे। इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश में महिलाएं और पुरुष टीवी पर दिनभर चिपके रहे। युवा वर्ग मोबाइल पर सीमा पर चल रही कार्रवाई को अपडेट करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन

सीबी गुप्ता कालोनी में टीवी देख रही शशि, कमलेश, नेहा और रजनी ने बातचीत में बताया कि वे दिनभर सीमा पर चल रही कार्रवाई को जानने के लिए टीवी पर समाचार चैनल देेख रही है। उन्होंने कहा कि आज सबसे बड़ा मुद्दा देश की सुरक्षा और नापाक हरकत करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाने का है। भारतीय सेना इस कार्य को बखूबी अंजाम दे रही है। भारतीय सेना की बहादुरी पर उन्हें गर्व है। नया बाजार में दुकान पर टीवी देख रहे प्रशांत शर्मा, अंकित गोयल, मोनू, सचिन गर्ग, निशांत, अमन कांबोज ने कहा कि सीमा पर आज जो हालात बने है, उसके बारे में हर नागरिक को जागरूक और जानकारी रखना जरूरी है। वे दिनभर सीमा पर चल रही कार्रवाई को टीवी पर देखते रहे। वे भारतीय सेना की बहादुरी को सलाम करते है। उन्होंने जिस तरह से पाकिस्तान सीमा में घुसकर आतंवादियों को सबक सिखाया है, उसे वे सैल्यूट करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed