फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Overload vehicles pose a threat to the bridge

ओवरलोड वाहनों से पुल को बना खतरा

Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Dec 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Overload vehicles pose a threat to the bridge
जलालाबाद। कस्बे से हसनपुर लुहारी मार्ग पर कृष्णा नदी पर बने पुल के दोनों और से सड़क धंस चुकी है। इससे आए दिन वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। कस्बे के लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जलालाबाद से लुहारी होकर कादरगढ़ पुलिस चौकी के पास यह सड़क मुजफ्फरनगर मार्ग को जोड़ती है। यह सड़क ओवरलोड वाहनों के चलने के कारण क्षतिग्रस्त हो रही है, जिससे सड़क धंसने से कृष्णा नदी के ऊपर बने पुल को भी खतरा बन गया है। बाईपास रोड पर काफी गड्ढे हो गए हैं। ओवरलोड वाहनों के कारण जलालाबाद लुहारी मार्ग पर काफी गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन

बाईपास रोड पर मीठीकुई व कस्बे से लिंक मार्ग के मोड़ पर कई गड्ढे हैं। स्थानीय लोगों ने डीएम को पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है साथ ही ओवरलोड वाहनों पर अंकुश लगाने की भी मांग की है। मांग करने वालों में डॉ कर्म सिंह, नरेंद्र चौधरी, श्याम सिंह, राजकुमार, इलम चंद, सगीर अहमद, नफीस, गुलजार, नसीम आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed