फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Over nine million voters will elect three members of the district

नौ लाख वोटर चुनेंगे जिले के तीन विधायक

Thu, 05 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 05 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Over nine million voters will elect three members of the district
election - फोटो : demo pic
शामली। विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने चुनाव की घोषणा कर दी है, जिसके चलते शामली जिले में पहले चरण के तहत चुनाव होंगे। 17 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, तो 11 फरवरी को मतदान होगा। जिले के करीब नौ लाख मतदाता तीन विधायकों का चुनाव करेंगे। 
विज्ञापन


शामली जिले में तीन विधानसभा सीट हैं, जिनमें कैराना, थानाभवन और शामली। तीनों ही सीटों के लिए प्रत्याशियों को 17 जनवरी से नामांकन करना है, जबकि 11 फरवरी को मतदान होगा। नामांकन प्रक्रिया कलक्ट्रेट शामली में होगी, जिसके लिए सीटवार कमरे आवंटित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की घोषणा के बाद स्थानीय प्रशासन भी चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी करने में जुट गया है। 
विज्ञापन


मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य हो चुका है तथा 12 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। अभी तक के पुनरीक्षण के आधार पर मतदाता सूची में जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर नौ लाख आठ हजार 644 शामिल हैं। इन्हीं मतदाताओं को जिले के कैराना, थानाभवन और शामली विधानसभा सीट पर तीन विधायकों का चुनाव मतदान के जरिये करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जोन और 90 सेक्टर होंगे 
विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए जिले को नौ जोन में बांटा जाएगा, वहीं 90 सेक्टर बनाए गए हैं। प्रत्येक सेक्टर पर एक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी होगी, जो अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की देखभाल रखेंगे। वहीं, जोन मजिस्ट्रों को अलग अलग सेक्टरों में घूमकर व्यवस्था संभालनी होगी।

मतदान केंद्र के एक मतदेय स्थल (बूथ) पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन पोलिंग अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस लिहाज से जिले में 898 पीठासीन अधिकारी और 2694 पोलिंग अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रत्येक मतदेय बूथ पर एक इलेक्ट्रानिक मशीन लगाई जाएगी, जिसके चलते 898 ईवीएम लगेंगे, जबकि कुछ ईवीएम रिजर्व में रखी जाएंगी। 

आचार संहिता लागू होते ही कई कार्यों पर लगा ब्रेक
शामली।  चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद लाखों रुपये के विधायक निधि के कार्यों पर ब्रेक लग गया है। अफसरों के मुताबिक विधानसभा चुनाव  आचार संहिता समाप्त होने के बाद कार्य शुरू हो पाएगे।

सुरेश राणा की विधायक निधि से हाथी करौंदा गांव में खड़ंजा, मोरमाजरा का बारातघर आदि आठ लाख के कार्य प्रस्तावित हैं। कैराना विधायक नाहिद हसन की निधि से असदपुर जिडाना, गढ़ी मुस्तफाबाद, खोड़समा, बिड़ौली सादात, साल्हापुर, भभेड़ी, दभेड़ी, दथेड़ा, सादीपुर, भड़ी कोरियान समेत बारह गांवों में सीसी रोड प्रस्तावित है। सभी विकास कार्यों के टेंडर आरईएस द्वारा सात जनवरी को निधार्रित किए गए थे। 

योजना आयोग के सदस्य सुधीर पंवार के प्रयास से पूर्वी यमुना नहरखंड  भैैसवाल के निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार के लिए  धनराशि स्वीकृत की गई थी। पूर्वी यमुना नहर खंड द्वारा टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिले के अफसरों के मुताबिक इन विकास कार्यों पर ब्रेक लग गया है।


 विधायक निधि के सारे विकास कार्य विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद विकास कार्य शुरू हो पाएंगे। डीएम सुजीत कुमार
ने बताया कि चार जनवरी अथवा उसके बाद विकास कार्यो के टेंडर छोड़े जाने व टेंडर खुलने वाले विकास कार्यों पर ब्रेक लगा रहेगा। 

चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद विकास कार्य कराए जाएंगे। भैैैंसवाल मिनी बाईपास के बैनामे आचार संहिता से प्रभावित नही होंगे  उप निबंधक
शामली अमित कुुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय के भैैसवाल गांव से लेकर  दिल्ली यमुनोत्री मार्ग को जोड़ने वाले मिनी बाईपास का बुधवार को शामली उप निबंधक कार्यालय में ग्रामीणों द्वारा दो बैनामे कराए गए हैं। 
इसके अलावा उन्होंने बताया कि चुनाव आचार संहिता लगने के बाद बैनामा प्रक्रिया प्रभावित नहीं होगी। बाईपास के किसान अपने बैनामे करा सकते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed