फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outsider youth poses as doctor, security guard applies plaster

Shamli News: बाहरी युवक बना डाॅक्टर, सिक्योरिटी गार्ड कर रहा प्लास्टर

Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 05 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Outsider youth poses as doctor, security guard applies plaster
स्टिंग...जिला अस्पताल में प्लास्टर करता सिक्योरिटी गार्ड। संवाद
शामली। जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के नाम पर हो रही अनियमितताओं का पड़ताल के दौरान खुलासा हुआ है।
विज्ञापन

अस्पताल में बाहरी युवक मरीजों को दवाइयां लिख रहा है, जबकि आउटसोर्स वार्ड बाॅय व सिक्योरिटी गार्ड हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के प्लास्टर कर रहे हैं। रिपोर्टर की दो दिन तक अस्पताल में की गई पड़ताल में अनियमितताएं सामने आई। जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं पूरी तरह बेलगाम दिखीं।
अस्पताल में शामली निवासी रमेश ने बताया कि नस में खिंचाव था। कई दिन से यहीं युवक जांच कर दवाई लिख रहा है। लेकिन आराम नहीं मिला। उन्होंने सीएमएस से शिकायत करने की बात कही। मालैंडी गांव निवासी अरुण कुमार ने बताया कि पैर का ऑपरेशन हुआ है। प्लास्टर रविंद्र कुमार ने किया। मामले की शिकायत अधिकारियों से करने की बात कहीं है।
विज्ञापन

अवैध वसूली का हो चुका है खुलासा : अमर उजाला ने 9 से 12 जनवरी तक अभियान चलाकर अस्पताल कर्मचारियों और प्राइवेट लैब के लोगों की मिलीभगत का खुलासा किया था। डीएम के निर्देश पर सीएमएस ने लैब टेक्नीशियन, इंटर्न और लैब अटेंडेंट पर कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरा नंबर-7 (हड्डी रोग विशेषज्ञ कक्ष)

यहां कुर्सी पर बैठा एक युवक मरीजों को देख रहा था।

संवाददाता : डॉक्टर को दिखवाना है।

बाहरी युवक (दीपांशु) : क्या दिक्कत है?

संवाददाता : पैर में फ्रैक्चर है।

दीपांशु : पर्ची बनवाकर आ जाओ, मैं ही जांच करुंगा।

कमरा नंबर-1 (प्लास्टर कक्ष)

संवाददाता : पैर की हड्डी टूटी है, प्लास्टर होना है।

आउटसोर्स कर्मचारी रविंद्र कुमार : डॉक्टर की पर्ची ले आओ, हो जाएगा

संवाददाता : कितने रुपये लगेंगे

आउटसोर्स कर्मचारी : 268 रुपये लगेंगे। आयुष्मान कार्ड है तो फ्री होगा।

माैके पर एक अन्य सिक्योरिटी गार्ड भी मरीजों के प्लास्टर कर रहा था

नियमानुसार डाक्टर को ही दवाई लिखनी चाहिए। आउटसोर्स द्वारा प्लास्टर करना भी गलत है। बाहरी लोगों द्वारा दवाइयां लिखने और आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा प्लास्टर करने की जानकारी नहीं है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. किशोर कुमार आहूजा, सीएमएस, जिला अस्पताल शामली


जिला अस्पताल में बाहरी युवक द्वारा मरीजों को दवाइयां लिखने और आउटसोर्स कर्मचारियों द्वारा प्लास्टर करने का मामला गंभीर है। जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। सीएमएस से जवाब तलब किया जाएगा। - अरविंद कुमार चौहान, जिलाधिकारी

स्टिंग...जिला अस्पताल में प्लास्टर करता सिक्योरिटी गार्ड। संवाद

स्टिंग...जिला अस्पताल में प्लास्टर करता सिक्योरिटी गार्ड। संवाद

स्टिंग...जिला अस्पताल में प्लास्टर करता सिक्योरिटी गार्ड। संवाद

स्टिंग...जिला अस्पताल में प्लास्टर करता सिक्योरिटी गार्ड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed