फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Outrage over the detention of Akhilesh Yadav

Shamli News: अखिलेश यादव को हिरासत में लेने पर आक्रोश

Wed, 22 Jul 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 22 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the detention of Akhilesh Yadav
दिल्ली पहुंचीं सांसद इकरा हसन। सपा
बिडौली/शामली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर छत्रसाल स्टेडियम भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैराना लोकसभा क्षेत्र से सपा सांसद इकरा हसन भी छत्रसाल स्टेडियम पहुंचीं और हिरासत में लिए गए पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने छात्रों के आंदोलन और पुलिस की कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया, जबकि पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई किए जाने की बात कही। इस घटनाक्रम को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं।
विज्ञापन

अखिलेश यादव को हिरासत में लेने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
शामली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार की देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने शहर के गुरुद्वारे के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ताना और जिला महासचिव कलीम हसन ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ओर छात्रों पर लाठीचार्ज कराया जा रहा है, वहीं उनके समर्थन में आवाज उठाने वाले नेताओं को हिरासत में लिया जा रहा है। यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

प्रदर्शन में सुरेश प्रधान, चौधरी कलीम हसन, अश्वनी, दीपा पंवार, सुरेश सिंह, राहुल सैनी, राजू पंवार, अश्वनी गुर्जर सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। बाद में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया, जिन्हें थाना ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed