फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Out of 19 doctors deployed, only two were found

Shamli News: 19 चिकित्सकों की तैनाती में मिले केवल दो

Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 25 Feb 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Out of 19 doctors deployed, only two were found
शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक के रूम का लगा ताला
शामली। जिला अस्पताल में छुट्टी के दिन भी ओपीडी में 11 बजे तक चिकित्सकों को मरीजों की जांच कर उपचार करने के निर्देश है। शनिवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के अवकाश पर ओपीडी में सिर्फ दो चिकित्सक ही मौजूद मिले, जबकि अस्पताल में 19 चिकित्सक नियुक्त है। चिकित्सकों की कुर्सी खाली रही। चिकित्सक न होने से मरीज इलाज पाने के लिए परेशान घूमते रहे। टीम ने शनिवार सुबह 10 बजे से 11 बजे तक जिला अस्पताल का हाल देखा तो मरीज इलाज न मिलने से इधर-उधर भटकते हुए मिले।
विज्ञापन

शनिवार को संत रविदास की जयंती पर छुट्टी होने के कारण जिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से 11 बजे तक ओपीडी का समय रहा। इस दौरान अधिकतर चिकित्सक नदारद रहे। ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार मौजूद मिले। उनके कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। मरीजों को उपचार कराने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा। इसके अलावा हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. राघव अग्रवाल मरीजाें की जांच कर उपचार करते मिले। डॉ. राघव की इमरजेंसी में भी ड्यूटी थी। इसके अलावा एक कक्ष में प्रशिक्षु चिकित्सक मिले। इसके अलावा अन्य कक्ष में कुर्सियां खाली और चिकित्सक नदारद रहे। जिला अस्पताल में वरिष्ठ चिकित्सक अशोक कुमार, डॉ. दक्षिरा, डॉ. सौरभ अग्रवाल, डॉ. नरेश सैनी, डॉ. शबीब, डॉ. कर्मवीर सिंह, डॉ. राकेश अनुरागी, डॉ. समद अली, दंत चिकित्सक डॉ. नीरज कुमार, मनोचिकित्सक डॉ. उर्वशी और फिजियोथैरेपिस्ट रवि प्रकाश आदि गायब मिले। ज्यादातर चिकित्सकों के मौजूद न होने के कारण मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते रहे तो कुछ मरीज कक्ष के बाहर चिकित्सकों की इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

सीएमएस और प्रभारी सीएमएस भी नहीं पहुंचे
जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. अंजू जोधा और उनके बाद सीएमएस का प्रभार संभालने वाले वरिष्ठ चिकित्सक अशोक कुमार भी मौजूद नहीं मिले। फोन पर सीएमएस से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वे किसी जरूरी काम से बाहर है। उन्होंने बताया डॉ. समद अली ने सीएल ली है, जबकि डॉ. दक्षिरा का स्वास्थ्य खराब है। अन्य सभी चिकित्सकों को ओपीडी में बैठने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 रुपये किराया खर्च करके आए, फिर भी इलाज नहीं मिला
कांधला निवासी अफसाना ने बताया कि जिला अस्पताल आने तक 100 से ज्यादा का किराया लग जाता है। उसके जोड़ों में दर्द रहता है। फिजियोथैरेपिस्ट को दिखाने आई थी, लेकिन उसके कक्ष पर ताला लटका है। अब बिना इलाज के ही वापस जाना पड़ेगा।
जिस डाक्टर को पहले दिखाया, वो आज नहीं आए
कैराना के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी शौकीन ने बताया कि वह सुबह नौ बजे अस्पताल में आए थे, लेकिन जिस डाॅक्टर को पहले दिखाया था, वह आज नहीं आए। अब दूसरे डाॅक्टर को दिखाने के लिए एक घंटे से लाइन में खड़े है। पता नहीं कब तक नंबर आएगा।
दंत चिकित्सक को दिखाना था, दूसरे डाक्टर ने दर्द की दवा दे दी
शामली के मोहल्ला पंसारियान निवासी शराफत ने बताया कि उसके दांतों में दर्द रहता है। वह दंत चिकित्सक को दिखाकर इलाज कराने आए तो पता चला कि दांतों के डाक्टर नहीं आए। दूसरे डाक्टर को दिखाया तो उसने दर्द न होने की दवा लिख दी और कहा कि सोमवार को दंत चिकित्सक को दिखाना।

कक्ष में मौजूद नहीं मिली महिला चिकित्सक
कैराना निवासी फातिमा ने बताया कि उसे महिला चिकित्सक को दिखाना था। वह उनके कक्ष में गई तो बताया कि वे नहीं आई। अब उन्हें दूसरे कमरे में दवा लिखवाने के लिए भेज दिया। वह काफी देर से अस्पताल में इधर से उधर भटक रही है। अब वह लाइन में अपने नंबर आने का इंतजार कर रही है।

शामली जिला अस्पताल में   चिकित्सक के रूम का लगा ताला

शामली जिला अस्पताल में चिकित्सक के रूम का लगा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed