{"_id":"6352e76770b6c8505e62c75a","slug":"organizing-workshop-in-primary-school-shamli-news-mrt610619274","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन
विज्ञापन

शामली, कांधला। ब्लॉक क्षेत्र के गांव नाला के प्राथमिक विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय बालिका पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत बालिकाओं के साथ सामाजिक मुद्दों पर एक जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
अफकार इंडिया फाउंडेशन और मिलन फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर, अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पखवाड़ा अभियान कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को जागरूक किया। संस्था के कार्यकर्ता रिजवान सैफी ने बताया गया कि बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने के लिए सरकार ने मिड डे मील की योजना से स्कूलों को जोड़ा है। स्कूल के बाहर जो बच्चे हैं उनको आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से पुष्टाहार दिया जाता है। इस दौरान साइबर क्राइम के प्रति भी जागरूक करते हुए बताया कि अगर किसी तरह की कोई भी घटना होती है या स्कूल कॉलेज के बाहर कोई मनचला छेड़छाड़ करता है।
सरकार के द्वारा जारी किए गए निशुल्क हेल्पलाइन नंबरों पर प्रशासन को सूचित करें। सरकार के द्वारा एंटी रोमियो टीम गठित की गई है जो कि बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए कार्य कर रही है। इस दौरान कार्यक्रम में अलग-अलग विभागों से आई महिला कर्मचारियों सहित विद्यालय के स्कूल स्टाफ, आंगनबाड़ी, आशा भी मौजूद रहीं।