फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organized 34 passengers of non-residents

पानीपत से पहुंचे गैरजनपदों के 34 मुसाफिरों को कैंप में ठहराया

Sat, 28 Mar 2020 10:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Organized 34 passengers of non-residents
कैराना (शामली)। लॉकडाउन में हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की फैक्टरियों से श्रमिकों को छुट्टी देने पर पैदल चलकर यमुना बार्डर पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने कैराना के अंबा पैलेस में कैंप बनाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम जसजीत कौर व एसपी विनीत जायसवाल यूपी-हरियाणा बार्डर पर पहुंचे। दूसरे प्रदेशों से आने वाले श्रमिकों की स्कैनिंग करने के बाद उन्हें यूपी में प्रवेश दिया गया। इसके अलावा पानीपत धागा फैक्टरी में काम करने वाले हरदोई निवासी सरनजीत व मेरठ निवासी निसार, फैजानपुर निवासी विवेक, बरेली निवासी गोपाल और अंबाला में बेलदारी करने वाले शहजानपुर निवासी राममुरारी, धर्मेंद्र, बलजीत, अभिनंदन सहित करीब 34 मुसाफिरों को प्रशासन द्वारा लगाई बस के द्वारा कैराना के अंबा पैलेस में बनाये गये कैंप में ठहराया गया। कैंप से पहले उनको सैनिटाइजर कराया गया। फर्श पर गद्दे डालकर उन्हें निर्धारित दूरी पर रखा गया है। यहां पर समाजसेवियों द्वारा भूखे प्यासे पहुंचे लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed