फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Organizations will adopt 500 TB patients for better care

बेहतर देखभाल के लिए 500 टीबी मरीजों को गोद लेंगी संस्थाएं

Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Organizations will adopt 500 TB patients for better care
शामली। भरपूर पोषण और बेहतर देखभाल के लिए जिले में टीबी के 500 नए मरीजों को सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाएं गोद लेंगी। 24 मार्च से इस कार्यक्रम की शुरूआत होगी। स्वास्थ्य विभाग इस कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा हुआ है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी के मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया जाता है। साथ ही शासन की तरफ से उपचार की अवधि के दौरान नि:क्षय पोषण योजना के तहत 500 रुपये प्रति माह उनके बैंक खाते में भेजे जाते हैं। इसके अलावा टीबी के मरीजों को बेहतर देखभाल और भरपूर पोषण उपलब्ध कराया जाए तो मरीज के जल्दी स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। समय पर दवा और भरपूर पोषण उपलब्ध कराने के लिए शासन ने टीबी के मरीजों को विभिन्न संस्थाओं को गोद देने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले में टीबी के 500 मरीजों को गोद देने का लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग को दिया है। इन मरीजों को रेड क्रास सोसायटी, लायंस क्लब, रोटरी क्लब व अन्य सामाजिक एवं स्वयं सेवी संस्थाएं गोद लेगी। यह कार्यक्रम 24 मार्च से शुरू होगा और इस दौरान टीबी के मरीजों को विभिन्न संस्थाओं और संगठनों द्वारा गोद लिया जाएगा। खास बात ये रहेगी कि नए मरीजों को गोद लिया जाएगा। टीबी कार्यक्रम के जिला प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि जिले में टीबी के 500 मरीजों को विभिन्न संस्थाओं द्वारा गोद लेने का लक्ष्य मिला है। इस कार्यक्रम के लिए नए टीबी मरीजों व गोद लेने वाली संस्थाओं की सूची तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

228000 लोगों की स्क्रीनिंग, टीबी के 26 मरीज मिले
शामली। जिले में नौ मार्च से सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चल रहा है। यह अभियान 22 मार्च तक चलेगा। टीबी कार्यक्रम के जिला प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि जिले में अब तक लगभग 228000 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें टीबी के संदिग्ध लक्षण वाले 492 लोगों के सैंपल लेकर जांच कराई गई, जिनमें 26 लोग टीबी के संक्रमित पाए गए। उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed