{"_id":"62ffd6539caeb61dbb6f4186","slug":"order-to-file-a-report-of-dowry-harassment-and-triple-talaq-shamli-news-mrt6016209132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक के मामले रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक के मामले रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन। महिला ने पति पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक देने का आरोप लगाया। मामले में क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने स्थानीय गढ़ीपुख्ता थाने को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
क्षेत्र के गांव भैसानी इस्लामपुर निवासी महिला ने क्षेत्राधिकारी को भेजे शिकायती पत्र में बताया कि उसका निकाह ढाई वर्ष पूर्व गढ़ीपुख्ता थाने के गांव बुंटा निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद दहेज का दबाव बनाते रहे। मांग पूरी न होने पर 17 अगस्त की रात लगभग 10 बजे पीड़िता के साथ परिजनों से अतिरिक्त दहेज में पैसे लाने में असमर्थता जताने पर मारपीट की। जिसकी सूचना पीड़िता ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुला लिया। इसी को लेकर आरोपी ने पुलिस के जाने के बाद महिला के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को तीन तलाक देते हुए घर से निकाल दिया। थानाभवन पहुंची पीड़िता ने क्षेत्राधिकारी से कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी श्रेष्ठा ठाकुर ने बताया कि मामले में गढ़ीपुख्ता थाना पुलिस को रिपोर्ट कर जांच के आदेश दिए गए हैं। संवाद
नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
थानाभवन। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने गांव के ही चार युवकों पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने और एक माह से ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति का कुछ दिनों पूर्व एक्सीडेंट हो गया था। जिसके चलते पीड़िता का पति चल फिर नहीं सकता। इसी का लाभ उठाकर गांव के ही 4 युवक महिला के साथ छेड़छाड़ करते थे। आरोप है कि चारों युवक एक माह पूर्व घायल पति को देखने के बहाने उनके घर पर आ धमके। इस दौरान आरोपियों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर परिवार को पिला दी। जिससे महिला व उसका पति बेहोश हो गया। चारों युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसका वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी महिला को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर रहे हैं। मामले की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। जिसके बाद थाने पहुंचे दंपती ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कार की टक्कर से तीन घायल
थानाभवन। कसबा निवासी विक्रम पुत्र लखी रेहडा लेकर रास्ते से गुजर रहा था। वहीं क्षेत्र के गांव नोजल निवासी जगदीश पुत्र हुकुम सिंह अपने भाई हरीश के साथ बाइक पर सवार होकर रास्ते से गुजर रहा था। थाने के पास शामली की ओर से आ रही कार ने रेहडे व बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। संवाद