{"_id":"636d3fb7bd28a106866ef8ef","slug":"opposition-to-the-team-that-reached-to-dig-the-drain-shamli-news-mrt6129734173","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला खोदाई करने पहुंची पालिका टीम का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला खोदाई करने पहुंची पालिका टीम का किया विरोध
विज्ञापन
नाला खोदाई करने पहुंची टीम का विरोध
शामली, कांधला। कस्बे के बाईपास रोड पर नगर पालिका की ओर से नाला निर्माण कराया जा रहा है। बाईपास क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि पालिका प्रशासन बाईपास के लोगों की अनदेखी कर रहा है। बाईपास के लोगों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
कस्बे के बाईपास मार्ग पर कई स्थानों पर पानी भरा होने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बाईपास रोड पर लोगों की परेशानी को देखते हुए चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने पालिका प्रशासन को बाईपास मार्ग पर नाला निर्माण कराए जाने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को पालिका प्रशासन के कर्मचारी जेसीबी लेकर बाईपास मार्ग पर पहुंचे और नाले की खोदाई शुरू की। जिस पर बाईपास मार्ग पर रह रहे लोगों ने पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
बाईपास मार्ग पर रह रहे शौकीन, इरफान, समयदीन और यूसुफ का आरोप है कि पालिका प्रशासन ने कुछ स्थानों पर 25 फुट तो कुछ पर 35 फुट और उनके घरों के सामने 40 फुट पर नाला निर्माण के लिए खुदाई शुरू की है, जो गलत है। हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। पालिका की टीम ने मार्ग के दोनों ओर पैमाइश करते हुए निशानदेही की और अवैध कब्जे पर जेसीबी चलाकर खोदाई की। इस दौरान पालिका के मुख्य लिपिक मोहम्मद अकरम, अवर अभियंता मनोज कुमार, रजनीश, रामेंद्र और वार्ड सभासद इलियास जंग सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।