फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposition is creating confusion: Devendra

भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है विपक्ष : देवेंद्र

Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Opposition is creating confusion: Devendra
शामली भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण कार्यक्रम का दीप जला कर शुभारंभ करते प्? - फोटो : SHAMLI
शामली। भाजपा के प्रदेेश मंत्री देवेंद्रकुमार ने कार्यकर्ताओं की बैठक में कहा कि विपक्ष वोट बैंक की राजनीति करने के लिए नागरिक संशोधन कानून के संबंध में भ्रम फैला रहा है।
विज्ञापन

रविवार को गढीपुख्ता रोड स्थित मुंडेट कलां में भाजपा कार्यालय में देवेंद्रकुमार ने नागरिकता संशोधन कानून का घर-घर जाकर संपर्क अभियान का शुभारंभ कराया। उन्होंने कहा कि विपक्ष हताश है और देश के मुसलमानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून की असलियत से अवगत कराना है। इस मौके पर क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव सिक्का, पिछड़ा आयोग के सदस्य रामजी लाल कश्यप, मुख्य कार्यक्रम संयोजक व भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, विशेष सरोहा, अजय तोमर, दामोदर सैनी, राजेद्र मादलपुर, राजकुमार शर्मा, शामली भाजपा नगर मंडल अध्यक्षा मीनू संगल, पूनम राणा, शशि अरोरा, नंदू राणा, जगदीश चौहान, भूपेंद्र सिंह चौधरी, राकेश राणा मौजूद रहे। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर ने की। संचालन यशपाल पवार ने किया।
विज्ञापन

-----
प्रभारी मंत्री अजित पाल आज आएंगे
शामली। जिले के प्रभारी मंत्री अजित सिंह पाल एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सोमवार सुबह 11 बजे पंजाबी कॉलोनी में भाजपा नगर महामंत्री ओम पाठक के यहां पहुंचेंगे। भजन गायक अजय पाठक के परिजनों को सांत्वना देंगे। दोपहर 12 बजे सेक्टर डुंडूखेड़ा, कंडेला और ऊंचागांव व झाड़खेडी, तीतरवाड़ा मंडल में नागरिकता संशोधन अधिनियम- 2019 के तहत जन जागरण अभियान संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

शामली भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्त?

शामली भाजपा कार्यालय में नागरिकता संशोधन कानून जन जागरण कार्यक्रम में भाग लेते भाजपा कार्यकर्त?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed