फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Opposed the new self-tax system

Shamli News: नई स्वकर प्रणाली का विरोध जताया

Tue, 26 Aug 2025 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Opposed the new self-tax system
कांधला में स्वकर प्रणाली का विरोध जताते अंसारी  वर्किंग कमेटी के सदस्य । संवाद - फोटो : संवाद
कांधला। नगर पालिका परिषद द्वारा लागू की जा रही नई स्वतः कर प्रणाली का अंसारी वर्किंग कमेटी ने कड़ा विरोध किया है। कमेटी ने इसे आमजन पर अनावश्यक बोझ बताते हुए तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन

कमेटी के पदाधिकारियों ने कहा कि कांधला नगर में न तो कोई बड़ा उद्योग है और न ही कोई बड़ा सरकारी विभाग, ऐसे में इस नई कर प्रणाली को लागू करना औचित्यहीन है। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर है और यह कर व्यवस्था जनता की मुश्किलें और बढ़ाएगी।
विज्ञापन

कमेटी ने नामांतरण पर वार्षिक 500 रुपये लेट फीस वसूले जाने पर भी आपत्ति जताई और इसे पूरी तरह अन्यायपूर्ण बताया। साथ ही, कहा कि नगर की लगभग 90 प्रतिशत सीवर लाइनें चोक हैं, फिर भी पालिका 100 प्रतिशत सीवर टैक्स वसूल रही है, जो गलत है। उन्होंने स्पष्ट किया कि टैक्स केवल उन्हीं इलाकों से लिया जाए जहां सीवर व्यवस्था कार्यशील हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में कमेटी ने नगर की अन्य समस्याओं की ओर भी ध्यान दिलाया। इसमें जामा मस्जिद से हनुमान मंदिर तक ठंडे पेयजल की व्यवस्था, खैल कब्रिस्तान और पीर मखदूम शाह मजार की सफाई, झाड़ियां व कंटीले पौधे हटाने और चारों ओर तारबंदी करने की मांग रखी गई।

बैठक में अध्यक्ष मतलूब अंसारी, हाजी इदरीस अंसारी, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ईश्वर दयाल कंसल, सभासद इकराम अंसारी, फारूक अंसारी, हाजी इलियास अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed