फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Open school without students, only teachers arrived

बिन छात्रों के खुले स्कूल, सिर्फ शिक्षक पहुंचे

Mon, 06 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Open school without students, only teachers arrived
आर के इंटर कॉलेज में बैठक करते शिक्षक - फोटो : SHAMLI
बिन छात्रों के खुले स्कूल, सिर्फ शिक्षक पहुंचे
विज्ञापन

शामली/थानाभवन/कैराना। लॉकडाउन के बाद सोमवार को जनपद के सभी माध्यमिक विद्यालय खुले। विद्यालयों में शिक्षक पहुंचे, लेकिन विद्यार्थियों के बिना विद्यालयों में पहले जैसी चहल-पहल नहीं थी। विद्यालय सूने पड़े रहे। कहीं पर शिक्षकों ने अधूरे रजिस्टर पूरे किए तो कहीं पर स्टाफ रूम में बैठक शिक्षक आपस में चर्चा करते हुए मिले। विद्यालयों में नई कक्षा में प्रवेश के लिए कुछ छात्रों और अभिभावकों ने फार्म लिए। विद्यालयों में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई। अमर उजाला टीम ने शहर के विद्यालयों में पहुंचकर वहां का हाल जाना, पेश है रिपोर्ट...
आरके इंटर कालेज शामली, समय दोपहर 11.50 बजे
तीन छात्र सनोज, रोहित और अर्जुन एक खिड़की पर लाइन में लगकर प्रवेश फार्म ले रहे थे। अंदर कक्ष में पिंकी मलिक फार्म दे रही थी। स्टाफ रूम में प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह शिक्षकों के साथ बैठकर शिक्षण कार्य को लेकर चर्चा करते हुए मिले। सहारनपुर से शिक्षक रजनीश कुमार व मुजफ्फरनगर से शिक्षक दिनेश कुमार भी समय पर कालेज पहुंचे। प्रधानाचार्य ने बताया कि करीब 50 प्रवेश फार्म छात्र और अभिभावक लेकर गए हैं। अधिकांश प्रवेश कक्षा नौ और कक्षा 11 के लिए प्रवेश फार्म लिए गए हैं। करीब 15 छात्रों ने प्रवेश फार्म जमा भी किए हैं। कालेज में सभी स्टाफ को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई और सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया। कालेज में सभी 24 शिक्षक, 9 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और चार क्लर्क आए थे। सुबह के समय पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

वीवी इंटर कालेज शामली, समय दोपहर 12.10 बजे
कालेज प्रधानाचार्य एसके आर्य अपने ऑफिस में शिक्षक मनोज शर्मा व अन्य के साथ शिक्षण कार्य को लेकर बातचीत करते मिले। स्टाफ रूम में शिक्षक डॉ. अनुराग शर्मा, दिनेश शर्मा समेत करीब 10 शिक्षक मौजूद मिले। यहां पर 10वीं के कक्षा अध्यापक सुमित कुमार रजिस्टर का काम पूरा करते हुए मिले। कालेज में कोई छात्र नजर नहीं आया। शिक्षक अनुराग शर्मा ने बताया कि सभी कक्षाओं के छात्रों के ग्रुप बनाए गए है। ऑनलाइन कक्षा की तैयारी लगभग पूरी है। महिला स्टाफ रूम में शिक्षिका डॉ. शशि वर्मा, डॉ. रचना शर्मा, अनुुराधा और रेणु गुप्ता मिली। उन्होंने बताया कि पहले दिन उन्होंने अधूरे रजिस्टर पूरे कर जमा किए है। नए रजिस्टर लेकर उनमें काम शुरू कर दिया। प्रधानाचार्य ने बताया कि पहले दिन तीन-चार छात्र प्रवेश फार्म लेकर गए हैं। शिक्षको की शत प्रतिशत उपस्थित रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री जैन कन्या इंटर कालेज शामली,समय 11.15 बजे
कालेज में तीन चार अभिभावक मिले, जो प्रवेश फार्म लेने के लिए आए थे। कालेज में सुबह पहुंची शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई। प्रधानाचार्या डा. रुचिता ढाका ने बताया कि पहले दिन करीब 100 प्रवेश फार्म अभिभावक लेकर गए हैं। स्कूल में ऑनलाइन शिक्षण कार्य की तैयारी को लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। कालेज मेें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।
लाला लाजपत राय इंटर कालेज थानाभवन, समय 12.05 बजे
कालेज के सुबह पौने आठ बजे तक पूरा स्टाफ कालेज पहुंच चुका था। प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर कुमार शिक्षकों के साथ सोशल डिस्टेंस के साथ विचार विमर्श कर अनुशासन समिति, प्रवेश समिति के साथ सोशल डिस्टेंसिंग से नए छात्रों के दाखिले की योजना बनाई गई। प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार के आदेश के पर 15 जुलाई से ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। ऑनलाइन कक्षाओं के लिए समय सारणी बनाने की प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। इसके लिए सभी अध्यापकों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। इसके बाद कालेज में शिक्षकों ने पौधरोपण अभियान चलाया गया।
एसएन इंटर कालेज कैराना, सुबह 10 बजे
संस्थापक लियाकत अली, मैनेजर रफाकत अली व प्रधानाचार्य श्रीनिवास शर्मा स्टाफ के साथ ऑनलाइन पढ़ाई पर चर्चा कर रहे थे। मैनेजर रफाकत अली ने बताया कि अभी छात्रों को कालेज आने की छूट नहीं मिली है। इस कारण कोई भी छात्र कालेज नहीं आया। पहले दिन स्टाफ के साथ बैठक में आनलाइन पढ़ाई सुचारु रखने पर चर्चा की गई। पब्लिक इंटर कालेज में प्रधानाचार्य अजय बहादुर सिंह ने स्टाफ के साथ छात्रों की पढ़ाई के बारे में चर्चा की। प्रधानाचार्य ने बताया कि कालेज में समस्त स्टाफ आया है। इक्का दुक्का छात्र अपनी टीसी व अन्य जानकारी लेने के लिए कालेज आए थे।

--
कोट
जनपद में 19 राजकीय, 20 सहायता प्राप्त और 56 वित्तविहीन समेत कुल 105 माध्यमिक विद्यालय हैं। सोमवार को सभी विद्यालय खुले और शिक्षक पहुंचे हैं। विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन शिक्षण कार्य की तैयारी की जा रही है। - सरदार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक।

शामली इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक रहते प्रधानाचार्य

शामली इंटर कॉलेज में शिक्षकों की बैठक रहते प्रधानाचार्य- फोटो : SHAMLI

शामली आर के इंटर कॉलेज में बैठक करते शिक्षक

शामली आर के इंटर कॉलेज में बैठक करते शिक्षक- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed