फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OPD started with the help of two doctors

चार दिन में जिला अस्पताल पहुंचे 39 मरीज

Thu, 19 Aug 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
OPD started with the help of two doctors
दो चिकित्सकों के सहारे शुरू की गई ओपीडी
विज्ञापन

शामली। जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू हो गई है, लेकिन मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। चार दिन में मात्र 39 मरीज ही पहुंचे हैं। उधर, जिला अस्पताल में अभी इमरजेंसी और प्रसव सुविधा चालू नहीं हो पाई है। दो चिकित्सकों के सहारे जिला अस्पताल में ओपीडी शुरू की गई है।

पूर्वी यमुना नहर पर गांव मुंडेट के निकट जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार से ओपीडी सेवा शुरू की गई थी। जिला अस्पताल के भवन में कोविड अस्पताल चलने के कारण बर्न यूनिट में ओपीडी चालू कर दी गई थी। ओपीडी में दो चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र कुमार और डॉ. विकास कुमार की ड्यूटी रहती है। पहले दिन ओपीडी में आठ मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। चार दिन बाद भी मरीजों की संख्या इसी के आसपास बनी हुई है, यानि मरीजों की संख्या नहीं बढ़ रही है। चार दिन में मात्र 39 मरीज ही उपचार के लिए जिला अस्पताल में पहुंचे हैं। मरीज अभी भी उपचार कराने के लिए सीएचसी शामली में ज्यादा पहुंच रहे हैं। उधर, जिला अस्पताल में अभी तक इमरजेंसी और प्रसव की सुविधा शुरू नहीं की गई है और न ही जिला अस्पताल के लिए नियुक्त पांच चिकित्सक व अन्य स्टाफ मिला है। ये चिकित्सक व स्टाफ वर्तमान में सीएचसी व पीएचसी पर कार्यरत है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में नियुक्त चिकित्सक व स्टाफ अभी नहीं मिला है। जिला अस्पताल में शुरू की गई ओपीडी में अभी मरीजों की संख्या कम चल रही है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। मरीजों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध है। मरीजों की संख्या बढ़ने पर और चिकित्सक व स्टाफ को बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की स्थिति
तिथि - मरीजों की संख्या
16 अगस्त - 08
17 अगस्त - 08
18 अगस्त - 13
19 अगस्त - 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed