फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OPD reaches beyond 300, disaster hits

ओपीडी पहुंची 300 के पार, मची आपाधापी

Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
OPD reaches beyond 300, disaster hits
शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी लाइन - फोटो : SHAMLI
शामली। रात में तेज बारिश के बाद सुबह मौसम खुलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की भीड़ लग गई। दोपहर तक भी मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई। ओपीडी में सामान्य तौर पर मरीजों की संख्या के सापेक्ष 300 से अधिक मरीज पहुंचे। मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण दवा लेने और पर्ची बनवाने के लिए आपाधापी मची रही।
विज्ञापन

रविवार को सरकारी अस्पताल में अवकाश के बाद सोमवार को खुले, लेकिन होली होने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे तक ही ओपीडी में मरीजों का उपचार किया गया। मंगलवार को दुल्हैंडी को अस्पताल में अवकाश रहा। बुधवार को अस्पताल खुले तो मौसम खराब होने की वजह से मरीज नहीं पहुंच सके। बुधवार रात को तेज बारिश हुई, लेकिन बृहस्पतिवार सुबह मौसम खुल गया। मौसम खुलने और धूप खिलने से मरीज बड़ी संख्या में सीएचसी शामली में पहुंचे। सीएचसी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। दोपहर एक बजे तक भी मरीजों की भीड़ कम नहीं हुई। पर्ची बनवाने से लेकर चिकित्सक को दिखाने और दवा लेने के लिए मरीजों को लाइन में लगना पड़ा। सीएचसी के चिकित्साधिकारी डा. सुहैल हसन ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे तक करीब 40 मरीज ही पहुंचे थे, लेकिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे तक ही करीब 60 मरीज पहुंच चुके है। डॉ. अनुपम सक्सेना ने बताया कि बृहस्पतिवार केे मरीजों की भीड़ ज्यादा रही। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि सामान्य दिनों में ओपीडी में मरीजों की संख्या औसतन एक हजार के आसपास रहती है। बृहस्पतिवार को मरीजों की संख्या सामान्य दिनों के सापेक्ष करीब 300 मरीज ज्यादा रही है। उनका मानना है दुल्हैंडी के बाद मौसम खुलने की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में सभी चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर उपचार किया है।
विज्ञापन

नजला जुकाम खांसी के मरीज सबसे ज्यादा रहे
सीएचसी में आए मरीजों में अधिकतर वायरल संक्रमण से पीड़ित रहे। चिकित्साधीक्षक डा. रमेश चंद्रा के मुताबिक मरीजों में अधिकतर नजला, जुकाम, खांसी और वायरल बुखार से पीड़ित रहे। मौसम में बार-बार बदलाव के कारण इस तरह की सामान्य बीमारी के मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवा उपलब्ध है।

शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी लाइन

शामली सीएचसी में पर्ची बनवाने के लिये मरीजो की लगी लाइन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed