फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   OPD of district hospital relying on two doctors

दो चिकित्सकों के भरोसे जिला अस्पताल की ओपीडी

Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
OPD of district hospital relying on two doctors
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में लगभग एक माह बाद भी दो चिकित्सकों के सहारे ही ओपीडी चल रही है। डिलीवरी और अन्य जांच सुविधा भी चालू न होने के कारण मरीजों को लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला संयुक्त अस्पताल में बर्न यूनिट के भवन में 16 अगस्त से ओपीडी की शुरुआत की थी। तब से आज तक चिकित्सक डॉ. बिजेंद्र कुमार और डॉ. विकास कुमार ही ओपीडी कर रहे हैं। जिला अस्पताल में अभी तक चिकित्सकों की संख्या नहीं बढ़ी है और न ही विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात किया गया है। जिस समय ओपीडी शुरू हुई थी, उस समय स्वास्थ्य विभाग ने एक सप्ताह बाद डिलीवरी और अन्य कई तरह की जांच शुरू किए जाने का दावा किया गया था, लेकिन एक महीना होने जा रहा है। स्थिति जस की तस बनी है। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों की संख्या का औसत भी दस के आसपास ही चल रहा है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सफल कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल के लिए पांच चिकित्सक की नियुक्ति है, लेकिन अभी जिला अस्पताल को दो चिकित्सक ही मिले हैं। अन्य चिकित्सक सीएचसी में सेवा दे रहे हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल से चिकित्सकों की तैनाती करने, मरीजों को जांच व प्रसव की सुविधा शुरू करने की मांग की गई है। जल्द ही जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शासन से नहीं हुई चिकित्सकों की नियुक्ति
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय के लिए पिछले साल शासन स्तर से महिला चिकित्सक के 12 और अन्य चिकित्सकों के 22 पद स्वीकृत किए गए थे। पैरामेडिकल स्टाफ के 66 पद स्वीकृत है, लेकिन अभी तक शासन स्तर से चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल का कहना है कि जिला अस्पताल में चिकित्सकों की नियुक्ति के लिए शासन को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed