{"_id":"57acc7214f1c1b2c45ee5227","slug":"opd-emergency-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी, इमरजेंसी सब बंद, तड़पते रहे मरीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी, इमरजेंसी सब बंद, तड़पते रहे मरीज
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
शामली सीएचसी में पंजीयन कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बृहस्पतिवार को कई विभाग हड़ताल में शामिल हो गए। जिसके कारण सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। सीएचसी में ओपीडी, एमरजेंसी और औषधालय सब कुछ बंद रहा, जिसके कारण मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर जिले भर के राज्य कर्मचारियों ने अपनी मांगो को लेकर दूसरे दिन आरटीओ, रजिस्ट्री, ट्रेजरी एवं सिंचाई विभाग के ऑफिस में तालाबंदी करते हुए हड़ताल रखी। उधर, सुबह आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक शामली, कैराना, कांधला, थानाभवन, ऊन सीएचसी पर जिले के फार्मेसिस्टों ने औषधि काउंटर बंद कर दवाई वितरण नहीं किया।
शामली सीएचसी में भी स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीज परेशान रहे। इस दौरान सीएमओ कार्यालय पर राज्य कर्मचारियों ने धरना दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इसरार खान, मंत्री राजीव शर्मा, सिंचाई विभाग के देशपाल राठी, मुनेशपाल सिंह, राजपाल सिंह, नवाब मियां, आरटीओ कार्यालय के राजेश कुमार सिंह, मनोज गौतम, प्रभात गौतम, सच्चा सिंह, ट्रेजरी ऑफिस से देवेंद्र बंसल, कृष्ण कुमार, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग की लोकेश चौधरी, दिनेश कुमार, फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमाशंकर भट्ट, राजकुमार, लैब टेक्नीशियन अशोक कुमार, लालू, शमशेर आदि मौजूद रहे।