फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Only better education of daughters will send message of better tomorrow in society

बेटियों को शिक्षित करने से ही बेहतर कल का संदेश जाएगा समाज में

Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Only better education of daughters will send message of better tomorrow in society
शामली लायंस क्लब भवन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस के कार्यक? - फोटो : SHAMLI
बेटियों को शिक्षित करने से ही बेहतर कल का संदेश जाएगा समाज में
विज्ञापन

शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र मेें प्रतिभा के बल पर कामयाबी की मंजिलें छू रही हैं। यही वजह है कि समाज का नजरिया भी बदल रहा है। बेटियों को शिक्षित करने से बेहतर कल का संदेश समाज में जा रहा है।
रविवार को महिला दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शहर के कमला कॉलोनी स्थित लायंस भवन में आयोजित महिला सम्मान समारोह में जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ता देख गांव समाज के लोग भी बेटियों की शिक्षा का महत्व समझने लगे हैं। इसके बाद, जिलेभर से आईं साहसी और विपरीत हालातों के बावजूद बेहतर काम करने वाली महिलाओं और अपराजिता टीम की सदस्याओं को शामली की शान सम्मान से सम्मानित किया गया। डीएम ,एसपी विनीत जायसवाल, एसडीएम कैराना मणि अरोरा ,साइमा अध्यक्ष अंकित गोयल ने उन्हें सम्मान प्रतीक दिए और उन्हें बधाई दी। साइमा के अध्यक्ष अंकित गोयल, होली मदर एकेडमी थानाभवन के डायरेक्टर संगीत गोयल ने भी इस तरह के आयोजनों की जरूरत बताई। मंच संचालन डॉक्टर मृदुला जैन ने किया।
विज्ञापन

अपने पैरों पर खड़े होने लायक जरूर बनें : एसपी
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि आजकल जरूरी है कि पढ़ाई लिखाई करके महिलाओं को इस लायक बनना चाहिए कि विपरीत हालात का सामना करने में सक्षम हों। उनके पिता ने उनकी बहनों को भी इस लायक बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सशक्त बने नारी : संतोष देवी
जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ी हैं। बीएड बीटीसी करने वाली अधिकतर महिलाएं हैं। जिले को इस बार डीएम भी महिला मिली हैं। कहा कि नारी को सशक्त और मजबूत होना चाहिए।
अपराजिता टीम ने साझा किए अनुभव
समारोह में अपराजिता टीम की सदस्यों ने करीब डेढ़ साल से चल रहे अभियान की यादें सांझा की। ताइक्वाडो ट्रेनर कोमल सिंह ने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस अभियान के पहले कार्यक्रम की शुरूआत नवंबर 2018 में उन्हीं ने स्कॉटिस इंटरनेशनल स्कूल में सेल्फ डिफेंस कैंप के रुप में की थी। डॉ.सादिया हुसैन ने कहा कि उन्होंने 30 से ज्यादा स्कूलों में 1500 से ज्यादा छात्रों का निशुल्क चेकअप किया।
डॉ.नीलम शुक्ला ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर उन्हें समाज के लिए कुछ करने का मौका मिला। वीना अग्रवाल, डॉक्टर कुमुद शर्मा और डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि इस अभियान से जुड़कर उन्हें भी बेटियों को सशक्त बनाने का मौका मिला।
डॉक्टर दिव्या ने बनाई अपराजिता पेंटिंग
समारोह के दौरान अपराजिता की टीम की सदस्य दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या जिंदल ने अपराजिता पर अपने हाथ से बनाई पेंटिंग सबको दिखाई। उन्होंने बताया कि वह करीब सवा साल से इस अभियान से जुड़ी हैं। करीब 48 कार्यक्रमों में वह शामिल रहीं और बच्चों को दांतों की बीमारियों के प्रति सजग किया।
वीरमति ने सुनाई अपनी आपबीती
शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति और ससुर दोनों दुनिया छोड़ गए थे। पूरे घर की जिम्मेदारी सिर पर आ गई। कमाने वाला कोई नहीं थी। मैने दिन में खेती की । रात रात को पानी चलाने खेत पर गई। मेहनत की और बच्चों को पढ़ाया। रामवती ने कहा एक महिला को समाज के तानों को छोड़ हिम्मत से काम करना चाहिए तभी वो आगे बढ़ेगी।
परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी -मेहनाज
बंतीखेड़ा निवासी और हाल ही में न्यायिक सेवा में चयनित हुई मेहनाज खान ने कहा कि आगे बढ़ने में परिवार का सहयोग जरूरी है। उन्हें भी आगे बढ़ाने में उनके परिवार का सपोर्ट रहा। अमरोहा कोर्ट में जज मेहनाज ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए बहुत कानून बने हैं, लेकिन इन कानून का सही उपयोग करना चाहिए।

इनका हुआ सम्मान
मेहनाज खान न्यायिक सेवा में चयनित
रामवती विपरीत हालात में संभाला परिवार
पल्लवी मित्तल अपना घर आश्रम में वृद्धों की सेवा
वीना अग्रवाल निर्धन बच्चों की मदद, शादी, समाजसेवा
रीतू गोयल परिवार, कारोबार की जिम्मेदारी, समाजसेवा
डॉ.मृदुला जैन बेटियों की कार्यशालों की ट्रेनर
डॉ. कुमुद शर्मा योग का ज्ञान बांट रही
डॉ. नीलम शुक्ला गांव गोद लेकर निशुल्क उपचार
डॉ दिव्या जिंदल बच्चों को निशुल्क शिक्षा, पेंटिंग का हुनर
कोमल सिंह अपराजिता टीम ताइक्वांडो ,सेल्फ डिफेंस ट्रेनर
श्वेता आर्य शिक्षिका
अंजली विश्वकर्मा ताइक्वांडो सहायक ट्रेनर शिवानी हिंदू महाविद्यालय में टैंलेंट अवार्ड
अनिता बंसल नि:संतान दंपतियों को बेटी गोद दिलाना
अंजली गर्ग समाजसेवी
डॉ.सादिया हुसैन - महिला रोग विशेषज्ञ

शामली लायंस क्लब  भवन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस के   कार्यक?

शामली लायंस क्लब भवन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस के कार्यक?- फोटो : SHAMLI

शामली लायंस क्लब  भवन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस के   कार्यक?

शामली लायंस क्लब भवन में अमर उजाला के अपराजिता अभियान द्वारा आयोजित विश्व महिला दिवस के कार्यक?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed