{"_id":"61e31def05ec154422409cf7","slug":"online-class-preparation-in-schools-shamli-news-mrt57355861","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की तैयारी
विज्ञापन
स्कूलों में ऑनलाइन क्लास की तैयारी
शामली। सर्दी और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए स्कूल-कालेजों में 16 जनवरी तक सरकार ने अवकाश घोषित किया है। शीतकालीन अवकाश खत्म होने पर स्कूलों में फिर से ऑनलाइन क्लास शुरू करने की तैयारी कर ली गई है।
रविवार को शीतकालीन अवकाश खत्म हो रहा है। सरकार की तरफ से स्कूलों के लिए नए दिशा निर्देश नहीं मिले हैं। ठंड के साथ जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है, ऐसे में स्कूल संचालकों को आशंका है कि जल्दी से स्कूल नहीं खुल पाएंगे। ऐसे में बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए एक मात्र विकल्प ऑनलाइन क्लास ही है। कुछ स्कूलों में ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई हैं। जिन स्कूलों में अवकाश के चलते शुरू नहीं की गई, उन स्कूलों में सोमवार से ऑनलाइन क्लास शुरू किए जाने की तैयारी कर ली गई है। कोरोना की दूसरी लहर के धीमी पड़ने के बाद 15 अगस्त से कक्षा नौ से 12 तक के स्कूल-कॉलेज खुले थे। इसके बाद एक सितंबर से कक्षा एक से आठ तक की क्लास स्कूलों में ऑफलाइन शुरू हुई थी।
मेपल्स एकेडमी शामली के प्रबंधक मुकेश संगल ने बताया कि 16 जनवरी तक अवकाश घोषित है। आगे के लिए कोई दिशा निर्देश नहीं मिले हैं, स्कूल में ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी कर ली गई है। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने बताया कि सोमवार से कक्षा एक से पांच तक के बच्चों की ऑनलाइल क्लास शुरू हो जाएंगी। स्कॉटिश इंटर नेशनल स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप त्यागी ने बताया कि सोमवार से स्कूल में ऑनलाइन क्लास चलेंगी।