{"_id":"685c47506855572345020994","slug":"one-thousand-youth-applied-only-160-got-the-loan-shamli-news-c-26-1-sal1002-144472-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: एक हजार युवाओं ने किए आवेदन, ऋण सिर्फ 160 को मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: एक हजार युवाओं ने किए आवेदन, ऋण सिर्फ 160 को मिला
विज्ञापन
बैंकों की सुस्ती से जिले में धीमी पड़ी मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की रफ्तार
विभागीय अधिकारियों ने डीएम को पत्र लिखा
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना जिले में परवान नहीं चढ़ पा रही है। 1700 के लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक सिर्फ 160 युवाओं को योजना का लाभ मिला है, हालांकि, एक हजार आवेदकों के आवेदन बैंकों को भेजे गए हैं। विभागीय अधिकारियों ने बैंक अधिकारियों की हीलाहवाली के लिए जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों को पत्र भेजा है
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना विकास अभियान (सीएम युवा) के तहत 21 से 40 साल तक की आयु के युवा पांच लाख रुपये लागत लगाकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से ब्याज मुक्त ऋण मिलेगा। कोई गारंटी भी नहीं देनी होगी।
जिले में योजना का लाभ 1700 युवा उद्यमियों को दिया जाना है। उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार ने बताया कि एक हजार युवाओं को ऋण देने के लिए आवेदनों को बैंक अधिकारियों को भेज दिया गया है। प्रयास रहेगा कि अन्य पात्रों का चयन कर जल्द ही उन्हें भी योजना का लाभ दिलाया जाए। उद्यमियों को भी जागरूक किया जा रहा है। उधर, बैंकों की हीलाहवाली के लिए जिलाधिकारी को भी पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
बैंक अधिकारियों को होना होगा गंभीर
व्यापारी नेता धनश्याम दास गर्ग, पंकज कुमार का कहना है कि युवा उद्यमी योजना में बैंक अधिकारी दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। बैंक अधिकारियों को इस संबंध में विशेष ध्यान देना होगा। मामले को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी से भी मिला जाएगा।