फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One thousand boxes of country liquor recovered from the canter, five arrested

कैंटर से एक हजार पेटी देसी शराब बरामद, पांच गिरफ्तार

Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
One thousand boxes of country liquor recovered from the canter, five arrested
- दो कार भी पकड़ी, रिवाल्वर, कारतूस और 1.06 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। आबकारी विभाग और कांधला पुलिस ने बुढ़ाना मार्ग पर चेकिंग के दौरान बंद कैंटर से एक हजार पेटी हरियाणा मार्का देसी शराब के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.06 लाख रुपये, 32 बोर का रिवाल्वर, पांच कारतूस बरामद किए हैं। कैंटर के आगे व पीछे चल रही दो कार भी कब्जे में ली गई है।
जिला आबकारी अधिकारी कुंवरपाल ने बताया कि शुक्रवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे कांधला थाने की बुढ़ाना रोड पर स्थित भभीसा पुलिस चौकी के निकट सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की टीम और कांधला पुलिस वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान आए बंद कैंटर को रोककर तलाशी ली गई, तो उसमें एक हजार पेटी, जिसमें एक पेटी में 50 पव्वे देसी शराब हरियाणा मार्का के बरामद हुए। वहीं कैंटर के आगे व पीछे चल रही दो कार को भी कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पांच आरोपी रणवीर निवासी मनीरपुर थाना राई, सुमित, रविंद्र, त्रिवेणी व कृष्ण निवासी स्पीहाबाद थाना कुंडली को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी हरियाणा के जिला सोनीपत के रहने वाले हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्टरी निर्मित 32 बोर का रिवाल्वर, पांच कारतूस और 1,06,770 रुपये बरामद हुए हैं। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया शराब को हरियाणा के सोनीपत से तस्करी कर लाया गया था, जिसे मुजफ्फरनगर जिले में किसी स्थान पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed