फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One more hotspot, Salek Vihar Colony Seal

सलेक विहार कालोनी भी हो गई सील

Tue, 19 May 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
One more hotspot, Salek Vihar Colony Seal
शामली के मौहल्ला सलेक विहार को हॉट स्पॉट करने के बाद सील किया गया इलाका। - फोटो : SHAMLI
शामली। सोमवार को शहर सब्जी व्यापारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सलेक विहार कालोनी को भी सील कर दिया गया है। व्यापारी इसी कालोनी का रहने वाला है। शहर में अब चार हॉटस्पॉट हो गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस टीमें सलेक विहार कालोनी में पहुंची। पालिका टीम ने कोरोना पीड़ित सब्जी व्यापारी के मकान और कालोनी को सैनिटाइज किया। गलियों में साफ सफाई की गई। इसके बाद कालोनी के सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर सील कर दिया गया। यहां पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है जो तीन शिफ्टों में 24 घंटे रहेगा। पुलिस ने कालोनी में घूमकर लाउडस्पीकर से बता दिया कि कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकलेगा। कालोनी के कुछ जिम्मेदार लोग बनाए जा रहे हैं, इनके माध्यम से ही सीलिंग एरिया के अंदर घरों तक फल, सब्जी, दूध आदि जरूरी सामान की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन

-------
मासूम सहित परिवार के आठ लोग क्वारंटीन
शामली। सलेक विहार के सब्जी व्यापारी के परिवार के आठ सदस्यों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटीन किया है। इनमें एक छह महीने की बच्ची भी शामिल है। स्वास्थ्य टीम ने इन सभी के नमूने लेकर जांच को भेजे हैं। इसके अलावा भी स्वास्थ्य विभाग की टीम रेंडम सैंपलिंग भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
एक हॉटस्पॉट हटा तो दूसरा बना
रविवार को शहर के दिल्ली रोड स्थित नानुपुरा, तैमूरशाह बस्ती हॉट स्पॉट के दायरे से बाहर आई है। रविवार को यहां सीलिंग खोल दी गई, जिसके बाद शहर में तीन हॉटस्पॉट पंसारियान, कलंदरशाह, बड़ी ऑल ही रह गए थे, लेकिन सोमवार को सब्जी व्यापारी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक और हॉटस्पॉट बढ़ गया, जिसके बाद ये संख्या बढ़कर फिर से चार हो गई।

शामली के हॉट स्पॉट क्षेत्र सलेक विहार को सैनेटाईज करते दमकल कर्मचारी।

शामली के हॉट स्पॉट क्षेत्र सलेक विहार को सैनेटाईज करते दमकल कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

शामली के हॉट स्पॉट क्षेत्र सलेक विहार को सैनेटाईज करते दमकल कर्मचारी।

शामली के हॉट स्पॉट क्षेत्र सलेक विहार को सैनेटाईज करते दमकल कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed