फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One more arrested in UP TET paper leak case

यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण में एक और गिरफ्तार

Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
One more arrested in UP TET paper leak case
शामली। एसटीएफ ने यूपी टीईटी पेपर लीक प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में नकल माफिया अरविंद राणा और उसके साथी राहुल को शनिवार को पुलिस ने मुजफ्फरनगर के बिटावदा से गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

पिछले साल 28 नवंबर को यूपी टीईटी से पहले पेपर लीक हो गया था। इस मामले में एसटीएफ मेरठ की टीम ने उसी दिन रवि पंवार निवासी गांव नाला, मनीष उर्फ मोनू निवासी झाल और धर्मेंद्र निवासी बुटराड़ी को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने पेपर को मथुरा से खरीदना बताया था। एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की तरफ से शहर कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस प्रकरण की जांच एसटीएफ द्वारा की जा रही है। इस मामले में एसटीएफ सात से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पेपर लीक होने पर उस दिन पूरे प्रदेश में परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। शनिवार को एसटीएफ मेरठ की टीम ने जिला मुजफ्फरनगर के थाना बुढ़ाना के गांव बिटावदा के निकट से इस प्रकरण में वांछित नकल माफिया अरविंद कुमार निवासी गांव बझेड़ी थाना झिंझाना और राहुल निवासी गांव बिटावदा थाना बुढ़ाना जिला मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया था। देर रात ही एसटीएफ ने नाला गांव निवासी अजय उर्फ बबलू को बुढ़ाना रोड से गिरफ्तार कर लिया। अजय ने बताया कि झाल गांव निवासी मोनू के कहने पर उसने 14-15 लोगों से 50-50 हजार रुपये लेकर पेपर बेचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed