फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One more accused arrested in embezzlement of finance company's money

Shamli News: फाइनेंस कंपनी की रकम के गबन में एक आरोपी और गिरफ्तार

Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
One more accused arrested in embezzlement of finance company's money
शामली। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन की रकम को गबन करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मुख्य आरोपी का भाई है। पुलिस ने उसके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

मोहल्ला रेलपार सुभाष नगर निवासी अनुज राघव दो अप्रैल को संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। आरोप है कि वह फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन के 11 लाख 22 हजार 500 रुपये लेकर फरार हुआ था। अनुज के लापता होने पर उसके भाई मोनू उर्फ मदनपाल की तरफ से आदर्श मंडी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उधर, फाइनेंस कंपनी के संचालक विवेक मित्तल ने भी आदर्श मंडी थाने पर अनुज राघव पर गबन का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को अनुज राघव को जम्मू कश्मीर के कटरा स्थित होटल से गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद कब्जे से सात लाख रुपये बरामद कर चालान कर दिया। इस मामले में पुलिस ने अनुज के भाई मोनू उर्फ मदनपाल को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से दो लाख रुपये बरामद कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed