फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One lakh rupees cheated in the name of getting job in airlines

एयरलाइंस में जॉब दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी

Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated in the name of getting job in airlines
शामली। एयरलाइंस में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र देने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर आदर्श मंडी थाने पर आरोपी व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

ताहिर निवासी मोहल्ला इस्लामाबाद सरधना जिला मेरठ ने आदर्श मंडी थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह करीब एक साल से अपने मामा नवाब निवासी कस्बा बनत शामली के यहां रहता है। उसका छोटा भाई सुऐब कस्बा मुरादनगर जिला गाजियाबाद में सिलाई का काम करता है। पीड़ित के मुताबिक वहीं दुकान पर मुरादनगर के इसरार का आना जाना था। इसरार ने उसके भाई से एयरपोर्ट पर नौकरी लगवाने के लिए कहा। इसके लिए वह उसे एक दिसंबर 2020 को बनत से देहरादून ले गया और वहां सिक्योरिटी के नाम पर उससे 11550 रुपये ले लिए। इसके बाद उसके पास डाक से पार्सल में वर्ल्ड एयरक्राफ्ट जोन का इंफोर्मेशन लेटर, कैसेट और एक किताब मिली। इसके अलावा एक ऑफर लेटर ईमेल आईडी से मिला।
विज्ञापन

इसके बाद इसरार ने उसे पैसा जमा कराने को कहा। उसके बताए गए बैंक खाते में उसने अलग-अलग तारीख में करीब एक लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद उसे ब्रिटिश एयरवेज का ऑफर लेटर भी दिया गया। जब उसने अपनी नौकरी की पड़ताल की तो पता चला कि आरोपियों ने उसे फर्जी नियुक्ति पत्र दिए हैं। पीड़ित का आरोप है कि इसरार ने अपने अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एयरलाइंस में जॉब दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी से एक लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिए ओर अपनी पहचान छिपाकर कंपनी के नाम से फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उससे पत्राचार किया। आरोपियों ने 19 अक्तूबर 2021 को भी ईमेल कर अपनी कंपनी को पंजीकृत और आरबीआई से मान्यता प्राप्त होना बताया। पीड़ित ने बताया कि उसने साइबर सेल में भी प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी सुकीर्ति माधव के आदेश पर थाना आदर्श मंडी में इसरान व उसके अज्ञात साथियों के विरुद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed