फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One killed, eight wounded

एक कांवड़िया की मौत, आठ जख्मी

Fri, 21 Jul 2017 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Fri, 21 Jul 2017 12:56 AM IST
विज्ञापन
One killed, eight wounded
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली।  जिले में सड़क दुर्घटनाओं में एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि आठ घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को शामली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार तड़के करनाल (हरियाणा) जिले के गांव रावल निवासी कृष्णपाल का बेटा अमित (21) अपने साथी कांवड़ियों के साथ हरिद्वार से झांकी वाली कांवड़ लेकर आया था।
विज्ञापन


उनके साथ ट्रैक्टर-ट्राली भी चल रही थी। बृहस्पतिवार सुबह उनकी ट्रैक्टर-ट्राली मेरठ-करनाल हाईवे पर पूर्वी यमुना नहर पुल से आगे पहुंची। इस बीच ट्राली पर बैठा अमित झटका लगने के कारण गिर गया। ट्राली के पहिये के नीचे वह कुचल गया। साथी कांवड़ियों ने पुलिस को सूचना देने के बाद गंभीर हालत में अमित को अस्पताल भेजवाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसका शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उधर, कांवड़ यात्रा मार्ग पर गांव बुटराड़ा बस स्टैंड के पास डाक कांवड़ के वाहन से टक्कर लगने के कारण बाइक सवार कांवड़िया अरुण, पुनीत और साहिल निवासी मिलावाराम (पानीपत) घायल हो गए। घायल कांवड़ियों को एंबुलेंस से शामली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया।

उपचार कराने के बाद कांवडियों को रवाना कर दिया गया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्ग पर ही बनत कृष्णा नदी पुल के पास कांवड़ियों का एक पिकअप पलट गया। पिकअप में हरियाणा के भिवानी जिले के गांव ढाणी हुणात के श्रद्धालु कांवड़ लेकर हरियाणा की तरफ लौट रहे थे। हादसे में पिकअप सवार कांवड़िया विक्की, शिवम शर्मा और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से शामली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया। 

दो बाइकों की भिड़ंत, युवक की मौत 
थानाभवन।  चरथावल मार्ग पर कृष्णा नदी पुल के पास दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई।बृहस्पतिवार अपराह्न करीब चार बजे मेरठ के थाना हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव किशोरपुर निवासी शेर सिंह पुत्र हरि सिंह बाइक से अपनी रिश्तेदारी में थानाभवन के गांव भनेड़ा में जा रहा था।

वह चरथावल से थानाभवन मार्ग पर आते समय कृष्णा नदी पुल के पार पहुंचा, तो सामने से आए बाइक सवार    कपिल पुत्र ओमप्रकाश और रूबल पुत्र रण सिंह निवासी, बलवाखेडी (मुजफ्फरनगर) से भीषण टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। इसके बाद घायल तीनों युवकों      को थानाभवन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने रूबल को मृत घोषित कर  दिया। इसके अलावा घायल कपिल और शेर सिंह को गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


हादसे की सूचना पर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने     बताया कि कपिल और रूबल पानीपत में रहते हैं। कपिल की दादी की तबीयत खराब होने पर वह अपने गांव लौट रहे थे। 

उधर, सूचना मिलने पर रूबल के परिजन भी थानाभवन पहुंच गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि रूबल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed