फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   one hour stop the train in protest

एक घंटा रुकी रही पैसेंजर ट्रेन

Thu, 26 May 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 26 May 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
one hour stop the train in protest
खड़ी रही ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
शामली में गन्ना मूल्य बकाया भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल गेट पर जब धरना प्रदर्शन चल रहा था तो सैकड़ों कार्यकर्ता इकट्ठा होकर रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। उन्होंने दिल्ली सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन को रोककर हंगामा प्रदर्शन किया। करीब एक घंटा तक ट्रेन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे धरना स्थल से मोदीनगर विधायक सुदेश शर्मा और मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। इसी दौरान दिल्ली - सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन स्टेशन पर आ गई।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की भीड़ ट्रेन के इंजन पर चढ़ गई और हंगामा प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। इसके बाद एसडीएम सदर एमपी सिंह, सीओ निशांक शर्मा और तहसीलदार मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब एक घंटा तक हंगामा प्रदर्शन चलता रहा। कार्यकर्ताओं की मांग थी कि गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर चीनी मिल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाए। अधिकारियों ने समझाया कि धरनास्थल पर मिल अधिकारियों से भी वार्ता चल रही है तथा किसानों के हित में फैसला होगा। 


काफी मशक्कत के बाद कार्यकर्ताओं को शांत किया गया। इसके बाद पौने पांच बजे ट्रेन को सहारनपुर के लिए रवाना किया गया। ट्रेन रोकने वालों में युवा रालोद नेता विशाल करौडी, मोहित राठी, तरुण पंवार, हर्ष राठी, पराग चौधरी, अनिल चौधरी, शांतनु पंवार, शोकेंद्र, सतेंद्र कुमार, सचिन सरोहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed