फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One district one product plan will be applied by June 20

एक जनपद एक उत्पाद योजना के 20 जून तक होंगे आवेदन

Mon, 18 May 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
One district one product plan will be applied by June 20
एक जनपद एक उत्पाद योजना के 20 जून तक होंगे आवेदन
विज्ञापन

शामली। जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र शामली के उपायुक्त परमहंस मौर्य ने बताया कि 2020-21 में एक जनपद एक उत्पाद योजना का उद्देश्य जनपद के परंपरागत लौह कला को बढ़ावा देने और उनसे जुड़े हुए लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए 20 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का लाभ प्राप्त करने वाले ऐसे सभी आवेदक पात्र होंगे, जो जनपद शामली के स्थायी निवासी हैं। उनकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए शैक्षिक योग्यता की आवश्यकता नहीं है। आवेदक के कौशल वृद्धि के प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षण का चयन शासन द्वारा गठित चयन समिति के माध्यम से किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना में गुड़ उद्योग से जुड़े व्यक्ति भी पात्र होंगे। आवेदक को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समान प्रकृति की किसी योजना का लाभ पूर्व के दो वर्षों में प्राप्त नहीं किया गया हो। उन्होंने बताया योजना की जानकारी जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र औद्योगिक आस्थान मुजफ्फरनगर कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed