{"_id":"5fb810e98ebc3e9bcd438a72","slug":"one-day-s-kotwal-became-daughters-shamli-news-mrt5118877170","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियां बनीं थानेदार, महिलाओं पर न हो अत्याचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियां बनीं थानेदार, महिलाओं पर न हो अत्याचार
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता थाने में जानकारी लेती एक दिन के लिये बनीं शक्ति शर्मा।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मिशन शक्ति के अंतर्गत वर्ल्ड चिल्ड्रेन-डे पर जिले की तीन बेटियों ने एक दिन के लिए थाने की कमान संभाली। शामली कोतवाली में बीए अंतिम वर्ष की छात्रा महिमा बजाज, थानाभवन में 12वीं की छात्रा नेहा सैनी और बाबरी में 11वीं कक्षा की छात्रा निशी ने कुर्सी पर बैठते ही महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों की सख्ती से रोकथाम के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम के साथ चेकिंग पर निकलीं। वाहनों के चालान किए, फेस मास्क नहीं लगाने तथा अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी।
----------
महिला ने की फरियाद, बेटा-बहू करते हैं परेशान
शामली। शुक्रवार को शामली कोतवाली प्रभारी की कुर्सी संभालते ही हिंदू कन्या इंटर कॉलेज की बीए तृतीय वर्ष की छात्रा महिमा बजाज के सामने झाल निवासी एक महिला ने अपने पुत्र एवं पुत्रवधू की शिकायत की। बताया कि बेटा, बहू के कहने पर उसके तथा उसकी बेटियों के साथ मारपीट करता है।
महिमा ने सिपाही को एसएसआई को बुलाने के निर्देश दिए। एसएसआई के आते ही शिकायत को मार्क करते हुए जांच कर कार्रवाई करने को कहा। शहर के आर्यपुरी निवासी महिमा बजाज ने कहा कि महिलाएं किसी प्रकार के अपराध से डरें नहीं बल्कि उनका मजबूती से मुकाबला करें। कोतवाली में शिकायत सुनने के बाद महिमा पुलिस टीम के साथ पैदल नेहरू मार्केट पहुंची तथा अतिक्रमण नहीं करनेे की हिदायत दुकानदारों को दी। इसके बाद वाहनों की चेकिंग करते हुए ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, मास्क लगाने तथा दुपहिया वाहन पर हेलमेट अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए। महिमा के पिता फल विक्रेता हैं तथा मां गृहिणी हैं।
विज्ञापन
एसपी नित्यानंद राय ने बताया कि महिमा को पुलिस के कार्य व्यवहार की जानकारी दी गई। वह स्वयं पुलिस अधिकारी बनना चाहती है। एसपी ने बताया कि छह माह तक महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस दौरान एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ प्रदीप सिंह, कोतवाली प्रभारी सतपाल सिंह एवं महिला थाना प्रभारी नीरज चौधरी मौजूद रहीं।
--------------------
कठिन है पुलिस की नौकरी, तत्परता से करना होता है काम
थानाभवन। एक दिन की थानाध्यक्ष बनीं लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज की 12वीं कक्षा की छात्रा नेहा सैनी ने पद संभालते ही महिला संबंधित अपराधों के जल्द निस्तारण के आदेश दिए। उसने कहा कि पुलिस की नौकरी अन्य नौकरियों से कठिन है। इसमें ज्यादा सजगता और तत्परता से काम करना पड़ता है। महिला दरोगा ने नेहा का स्वागत किया। इसके बाद नेहा सैनी ने थाने में रोजमर्रा के कामकाज को देखा और अपराध संबंधित रजिस्टर की जानकारी ली। गांव अंबेटा निवासी शिव कुमार ने कुछ दबंगों पर मकान ना बनने देने की शिकायत की। इस पर एक दिन की थाना प्रभारी ने हल्का इंचार्ज के नाम शिकायत पत्र को मार्क करते हुए जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। नेहा ने बताया कि एक दिन के चार्ज में पुलिस के कामकाज को बड़े करीब से देखा है। उसने कभी नहीं सोचा था कि वह एक दिन की पुलिस अधिकारी बनेगी। अब वह बड़ी भविष्य में पुलिस ऑफिसर ही बनना चाहती है।
--------------
सहायता के लिए तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन
बाबरी। बाबरी में चार घंटे की की थाना प्रभारी बनी निशी ने कुर्सी संभालते ही महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के आदेश दिए। लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज की कक्षा 11वीं विज्ञान वर्ग की छात्रा निशी पुत्री जयभगवान प्रजापति बाबरी की ही निवासी हैं। कुर्सी संभालने के बाद निशी ने थाने के निरीक्षण के दौरान आगंतुक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की जांच की।
एक वैवाहिक कार्यक्रम के लिए डीजे की अनुमति के प्रार्थनापत्र को भी हल्का दरोगा को मार्क किया। महिला पुलिसकर्मी शिवानी चौधरी की नौ दिन की छुट्टी का प्रार्थनापत्र सीओ को अग्रसारित किया। बाद में उसने लाला इंद्रप्रकाश जनता इंटर कॉलेज में छात्राओं को मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत 112, 181, 1090 व थानों के नंबरों की जानकारी दी। बताया कि जब भी किसी छात्रा एवं महिला को सहायता की आवश्यकता हो तो इन नंबरों पर फोन करें। इसके बाद निशी ने पुलिस टीम के साथ बुटराड़ा बस स्टैंड पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग की। बिना फेस मास्क एवं अधूरे कागजात मिलने पर चालान किए। निशी आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। कॉलेज प्रधानाचार्य सतेंद्र त्यागी ने बताया कि निशी के हाईस्कूल में 87.55 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसके पिता जयभगवान सेल्समैन हैं।

शामली में शिवचौक पर बिना मास्क लगाए बाइक सवार युवकों को समझातीं एक दिन की कोतवाल बनीं महिमा बजाज।- फोटो : SHAMLI

शामली : बाबरी में बुटराड़ा बस अड्डे पर बाइक के कागज चेक करतीं एक दिन की थाना प्रभारी बनीं निशी प्रज- फोटो : SHAMLI