फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   One crore lamp donation program on Parashuram's birth anniversary

परशुराम जन्मोत्सव पर एक करोड़ दीपदान कार्यक्रम

Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
One crore lamp donation program on Parashuram's birth anniversary
कांधला। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्वपीठ मां शाकुंभरी पीठाधीश्वर महंत स्वामी भृगुवंशी आशुतोष पांडेय के आवास पर शनिवार को एक बैठक हुई। जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव 3 मई को एक करोड़ दीपदान का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन

आशुतोष पांडेय ने कहा कि अपने अपने घरों में रात्रि 8 बजे 5 दीपक अवश्य प्रज्ज्वलित करें। देश के ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष से वार्ता कर उनको भी अपने अपने संगठनों के कार्यकर्ताओं द्वारा यह अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। मुख्य रूप से ब्राह्मण संगठनों के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केसी पांडे उप्र, राजेंद्र नाथ त्रिपाठी उत्र, सुरेश मिश्रा राजस्थान, प्रमोद शर्मा नोएडा ,सुनील भराला राज्य मंत्री उप्र, जयंत शुक्ला गुजरात, राहुल त्रिपाठी कानुपर, अंतरराष्ट्रीय ब्राह्मण संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष शुक्ला, डॉ. प्रदीप मिश्रा सहित दर्जनों राज्यो व राजनीतिक नेताओं से भी इस अभियान में जुड़ने की अपील की। लंदन में डॉ दिवाकर शुक्ल को भी विशेष आग्रह किया वो अन्य देशों में अभियान से लोगों को जोड़ें। वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स लंदन की टीम ने किया सर्वे शुरू दिया है। भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव 3 मई को एक करोड़ दीपदान कार्यक्रम में सहयोगी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed